Categories: देश

Cloudburst In Uttarakhand: उत्तरकाशी में बादल फटे – अथाह पानी में बह गया पूरा गांव, सैकड़ों घर-मकान तबाह; दर्जनों लोग लापता

Cloudburst In Uttarakhand: उत्तराखंड में एक और बड़ी प्राकृतिक आपदा ने कोहराम मचा दिया है. उत्‍तरकाशी में बादल फटने से अथाह पानी आया, उसकी बाढ़ में कई गांवों के लोग बह गए. दर्जनों लोग लापता हैं. प्रशासन ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि धराली में काफी घर-मकान तबाह हुए हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा और बढ़ने के आसार हैं.

उत्‍तरकाशी में बादल फटने (Cloudburst in Uttarkashi) की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से बात कर केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. राज्य सरकार ने राहत कार्यों को तेज करने के लिए केंद्र से 2 एमआई और 1 चिनूक हेलीकॉप्टर की मांग की है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच आसान हो सके. उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने कहा कि प्रशासन सतर्क है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़िए: कुल्लू में कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 7 बहुमंजिला इमारतें

SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी बचाव में जुटी

बता दें कि धरावी गांव देहरादून से 218 किमी दूर है. घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं. रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि एक गदेरा, जो भागीरथी में मिलता है, में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से यह तबाही हुई. उन्‍होंने कहा- सेना और अन्य एजेंसियां मिलकर लोगों की जान बचाने (Rescue Operations in Uttarkashi) के लिए प्रयासरत हैं.

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आपदाओं की भयावहता

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में आपदाओं की भयावहता को उजागर किया है. भू-विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित निर्माण कार्य इन आपदाओं का कारण बन रहे हैं. सरकार को लंबे समय के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटा जा सके. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति पर निगरानी रखते हुए प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.

यह भी पढ़िए: हिमाचल प्रदेश में बादल फटे: भारी बारिश से नदी-नालों का जल स्तर अचानक बढ़ गया, पानी में डूब रहे निचले इलाके; कई गांवों में कोहराम मचा

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अहमदाबाद को मिलने जा रही बड़ी सौगात! अमित शाह आज करेंगे इन 5 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन, बदल जाएगा शहर का नक्शा

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद में कई उद्घाटन…

34 minutes ago

पीएम मोदी ने शेयर किया संस्कृत श्लोक, बताया कौन हैं समाज के सच्चे ‘सत्पुरुष’

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक संस्कृत…

1 hour ago

‘किसानों-दीवाली के खिलाफ रची गई साजिश!’ रेखा सरकार के विस्फोटक बयान से गरमाई राजधानी की राजनीति

Delhi News: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ने के बाद मंत्री कपिल…

1 hour ago

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर पीएम मोदी का खास संदेश! देवभूमि की जनता के लिए कही यह बड़ी बात

PM Modi: उत्तराखंड के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह…

1 hour ago

दिवाली की रात बुझ गया घर का चिराग, छाती में रॉकेट लगने से 10 साल के मासूम की मौत

Delhi Narela Hadsa: दिल्ली के नरेला की राजीव कॉलोनी में दिवाली पर पटाखा चलाते समय…

1 hour ago