फोटो- उत्तराखंड में भयंकर आपदा: अब तक 4 लोगों की जान गई, और 50 से ज्यादा लोग लापता हो गए हैं.
Cloudburst In Uttarakhand: उत्तराखंड में एक और बड़ी प्राकृतिक आपदा ने कोहराम मचा दिया है. उत्तरकाशी में बादल फटने से अथाह पानी आया, उसकी बाढ़ में कई गांवों के लोग बह गए. दर्जनों लोग लापता हैं. प्रशासन ने चार लोगों की मौत की पुष्टि की है, हालांकि धराली में काफी घर-मकान तबाह हुए हैं, जिससे मौतों का आंकड़ा और बढ़ने के आसार हैं.
उत्तराखंड में बड़ी आपदा –
उत्तरकाशी के धराली में बादल फटा, बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की सूचना आ रही है। इस Video को देखकर नुकसान का अंदाजा लगा सकते हैं। pic.twitter.com/WmpxDWBeLd
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) August 5, 2025
उत्तरकाशी में बादल फटने (Cloudburst in Uttarkashi) की जानकारी मिलते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री धामी से बात कर केंद्र सरकार से हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है. राज्य सरकार ने राहत कार्यों को तेज करने के लिए केंद्र से 2 एमआई और 1 चिनूक हेलीकॉप्टर की मांग की है, जिससे प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंच आसान हो सके. उत्तरकाशी के डीएम प्रशांत आर्या ने कहा कि प्रशासन सतर्क है और लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़िए: कुल्लू में कुदरत का कहर, भारी भूस्खलन में ताश के पत्तों की तरह ढह गईं 7 बहुमंजिला इमारतें
SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी बचाव में जुटी
बता दें कि धरावी गांव देहरादून से 218 किमी दूर है. घटना के कई वीडियो और फोटोज सामने आए हैं. रेस्क्यू टीम SDRF, NDRF के साथ आर्मी भी मौके पर पहुंच गई है. जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने बताया कि एक गदेरा, जो भागीरथी में मिलता है, में अचानक पानी का बहाव बढ़ने से यह तबाही हुई. उन्होंने कहा- सेना और अन्य एजेंसियां मिलकर लोगों की जान बचाने (Rescue Operations in Uttarkashi) के लिए प्रयासरत हैं.

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आपदाओं की भयावहता
इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में आपदाओं की भयावहता को उजागर किया है. भू-विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और अनियंत्रित निर्माण कार्य इन आपदाओं का कारण बन रहे हैं. सरकार को लंबे समय के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से निपटा जा सके. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति पर निगरानी रखते हुए प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




