शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Exit Poll 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है. मध्यप्रदेश में 230 सीटों के लिए एक चरण में 17 नवंबर को वोट डाले जा चुके हैं. अब तीन 3 दिसंबर को मतगणना होगी. लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इन एग्जिट पोल को देखते हुए लग रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. आईए जानते हैं सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर किसकी सरकार बनने के आसार हैं.
ABP-CVoter के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 151 सीटें मिलने की संभावना है. कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है.
Today’s Chanakya के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भाजपा को 230 सीटों में से 151 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है.
जन की बात के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भाजपा को 100 से 123 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने की संभावना है.
ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Exit Poll 2023: BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानें किसकी बन सकती है सरकार
TV 9 Bharatvarsh- Polstrat के मुताबिक भाजपा को 106 से 116 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिलने की संभावना है.
Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल के मुकाबित मध्य प्रदेश में भाजपा को 118 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं अन्य को दो सीट मिलने का अनुमान है.
दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए भाजपा को 95-115 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 105 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है.
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…
PM Modi: पीएम मोदी छत्तीसगढ़ के बस्तर में वीर जवानों के साथ दिवाली मनाकर उनके…