Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार है. सभी के मन में सवाल बस एक ही है कि इस बार राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने के रिवाज बदल जाएगा, या फिर रिवाज के तहत एक बार फिर अशोक गहलोत का राज बदलकर बीजेपी के हिस्से चला जाएगा. आज पांच राज्यों की वोटिंग के बाद सभी के एग्जिट पोल्स भी सामने आए हैं. बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर 199 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक 75 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यहां सबसे अधिक वोटिंग पोखरण विधानसभा सीट पर हुई है, जो करीब 87.79 फीसदी था. दूसरी मारवाड़ जंक्शन में सबसे ज्यादा 61.10 फीसदी वोटिंग हुई थी.
बता दें कि राजस्थान में इस बार कांग्रेस भाजपा के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बीएसपी से लेकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और सीपीएम और आदिवासी पार्टी भी चुनावों में उतरे हैं, ये सभी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास करती रही हैं, तो चलिए बताते हैं कि आखिर कौन सा एग्जिट पोल किसे कितनी बढ़त दे रहा है.
सबसे पहले जन की बात के एग्जिट पोल की बात करें तो उसके आंकड़े कुछ इस प्रकार है.
टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है.
यह भी पढ़ें-Chhattisgarh Exit Poll 2023: BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानें किसकी बन सकती है सरकार
टीवी 9 के एग्जिट पोल की बात करें तो यहां भी अनुमान में बीजेपी को कांटे की टक्कर में बढ़त दिख रही हैं.
इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की बात करें तो यह बीजेपी कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बता रहा है.
ये एग्जिट पोल्स हैं. इससे माहौल पता चल सकता है लेकिन सटीक नतीजे तीन दिसंबर को ही आएंगे, जब सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…