Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में ‘कमल’ या कमलनाथ! BJP-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

MP Exit Poll 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद एग्जिट पोल सामने आ गए हैं. कई एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल जारी कर दिए हैं.

Shivraj And Kamalnath

शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ (सोर्स- सोशल मीडिया)

MP Exit Poll 2023: पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान समाप्त हो गया है. मध्यप्रदेश में 230 सीटों के लिए एक चरण में 17 नवंबर को वोट डाले जा चुके हैं. अब तीन 3 दिसंबर को मतगणना होगी. लेकिन उससे पहले एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ गए हैं. अलग-अलग एजेंसियों ने एग्जिट पोल के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इन एग्जिट पोल को देखते हुए लग रहा है कि भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है. आईए जानते हैं सभी एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़ों के आधार पर किसकी सरकार बनने के आसार हैं.

मध्य प्रदेश के लिए ABP-CVoter का एग्जिट पोल

ABP-CVoter के मुताबिक मध्य प्रदेश में भाजपा को 151 सीटें मिलने की संभावना है. कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश के लिए Today’s Chanakya का एग्जिट पोल

Today’s Chanakya के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भाजपा को 230 सीटों में से 151 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं अन्य को 5 सीटें मिलने का अनुमान है.

मध्य प्रदेश के लिए Jan Ki Baat का एग्जिट पोल

जन की बात के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भाजपा को 100 से 123 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 102 से 125 सीटें मिलने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Chhattisgarh Exit Poll 2023: BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानें किसकी बन सकती है सरकार

मध्य प्रदेश के लिए TV 9 Bharatvarsh- Polstrat का एग्जिट पोल

TV 9 Bharatvarsh- Polstrat के मुताबिक भाजपा को 106 से 116 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 111 से 121 सीटें मिलने की संभावना है.

मध्य प्रदेश के लिए Republic TV- Matrize का एग्जिट पोल

Republic TV- Matrize के एग्जिट पोल के मुकाबित मध्य प्रदेश में भाजपा को 118 से 130 सीटें मिलने का अनुमान है. कांग्रेस को 97 से 107 सीटें मिलने की संभावना है. वहीं अन्य को दो सीट मिलने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें- Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में ‘राज’ बदलने के संकेत, कांटे की टक्कर में हो सकती है BJP की वापसी, देखें एग्जिट पोल्स का अनुमान

मध्य प्रदेश के लिए दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल

दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल के मुताबिक, 230 सीटों वाली विधानसभा के लिए भाजपा को 95-115 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस को 105 से 120 सीटें मिलने का अनुमान है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital