Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान में ‘राज’ बदलने के संकेत, कांटे की टक्कर में हो सकती है BJP की वापसी, देखें एग्जिट पोल्स का अनुमान

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद सभी को नतीजों का इंतजार है लेकिन उसके पहले आए एग्जिट पोल के नतीजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के लिए झटका साबित होते दिख रहे हैं.

Rajasthan Exit Poll 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए हुए मतदान के बाद अब सभी को नतीजों का इंतजार है. सभी के मन में सवाल बस एक ही है कि इस बार राजस्थान में हर 5 साल में सरकार बदलने के रिवाज बदल जाएगा, या फिर रिवाज के तहत एक बार फिर अशोक गहलोत का राज बदलकर बीजेपी के हिस्से चला जाएगा. आज पांच राज्यों की वोटिंग के बाद सभी के एग्जिट पोल्स भी सामने आए हैं. बता दें कि राजस्थान में 25 नवंबर 199 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक 75 प्रतिशत वोटिंग हुई है. यहां सबसे अधिक वोटिंग पोखरण विधानसभा सीट पर हुई है, जो करीब 87.79 फीसदी था. दूसरी मारवाड़ जंक्शन में सबसे ज्यादा 61.10 फीसदी वोटिंग हुई थी.

बता दें कि राजस्थान में इस बार कांग्रेस भाजपा के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. इसके अलावा बीएसपी से लेकर अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और सीपीएम और आदिवासी पार्टी भी चुनावों में उतरे हैं, ये सभी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास करती रही हैं, तो चलिए बताते हैं कि आखिर कौन सा एग्जिट पोल किसे कितनी बढ़त दे रहा है.

यह भी पढ़ें-Exit Poll Results 2023 LIVE: मध्य प्रदेश और राजस्थान में कांटे की टक्कर? जानें 5 राज्यों में किसकी बन सकती है सरकार

Jan Ki Baat Exit Poll


सबसे पहले जन की बात के एग्जिट पोल की बात करें तो उसके आंकड़े कुछ इस प्रकार है.

  • BJP-100-122
  • Cong-62-85ट
  • BSP-0
  • OTH-0

TIMES NOW-ETG का एग्जिट पोल

टाइम्स नाऊ ईटीजी के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है.

  • BJP -108-122
  • Cong-56-72
  • BSP-00

यह भी पढ़ें-Chhattisgarh Exit Poll 2023: BJP-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर, जानें किसकी बन सकती है सरकार

TV 9 Bharatvarsh- Polstrat

टीवी 9 के एग्जिट पोल की बात करें तो यहां भी अनुमान में बीजेपी को कांटे की टक्कर में बढ़त दिख रही हैं.

  • BJP-100-110
  • Cong- 90-100
  • BSP-0

India Today Axis My India का एग्जिट पोल

इंडिया टुडे एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल की बात करें तो यह बीजेपी कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर बता रहा है.

  • BJP- 80-100
  • Congress- 85-106
  • Oth- 0

ये एग्जिट पोल्स हैं. इससे माहौल पता चल सकता है लेकिन सटीक नतीजे तीन दिसंबर को ही आएंगे, जब सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital