देश

दिग्विजय सिंह ने RSS को बताया तेंदुआ, पूछा- क्या दलित और पिछड़ा बन सकता है सरसंघचालक

नई दिल्ली– कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने नागपुर में दशहरा रैली में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत की टिप्पणी को लेकर बुधवार को RSS पर जमकर निशाना साधा और कहा कि क्या तेंदुआ कभी अपना चरित्र बदल सकता है. दशहरा कार्यक्रम में भागवत की टिप्पणी पर एक मीडिया रिपोर्ट टैग करते हुए सिंह ने ट्वीट कर पूछा कि क्या RSS एक महिला को सरसंघचालक के रूप में नियुक्त करेगा. इस रिपोर्ट के मुताबिक भागवत ने दावा किया कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है.

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने लगातार कई बार ट्वीट कर कहा कि क्या RSS बदल रहा है? क्या कोई तेंदुआ अपना चरित्र बदल सकता है? अगर वे RSS के चरित्र की मूल बातें बदलने के लिए अगर सच में गंभीर हैं, तो मेरे पास मोहन भागवत जी से कुछ सवाल हैं? क्या वे हिंदू राष्ट्र के अपने एजेंडे को छोड़ सकते हैं?

दिग्विजय सिंह ने सवाल करते हुए पूछा कि क्या वे किसी महिला को सरसंघचालक के रूप में नियुक्त करेंगे और क्या अगला सरसंघचालक गैर कोंकास्ट, चितपावन ब्राह्मण होगा? उन्होंने पूछा कि क्या अति पिछड़ा वर्ग (OBC), अनुसूचित जाति (SC),अनुसूचित जनजाति (ST) का व्यक्ति सरसंघचालक के पद के लिए स्वीकार्य होगा? क्या वे RSS से पंजीकृत होंगे? क्या उनके पास RSS की सदस्यता होगी?

दिग्विजय सिंह ने यह भी सवाल पूछा कि क्या RSS अल्पसंख्यकों के लिए अपनी सदस्यता का द्वार खोल सकता है. उन्होंने ट्वीट किया कि यदि मेरे सभी प्रश्नों और शंकाओं का उत्तर सकारात्मक रूप से स्पष्ट किया गया तो मुझे RSS से कोई समस्या नहीं होगी. उन्होंनें कहा कि मोहन भागवत जी यदि आप ऐसा कर सकते हैं तो मैं सदेव के लिए आपका प्रशंसक बन जाऊंगा.

रैली के दौरान मोहन भागवत ने कहा कि भारत को सभी सामाजिक समूहों पर समान रूप से लागू एक सुविचारित, व्यापक जनसंख्या नियंत्रण नीति तैयार करनी चाहिए उन्होंने जनसांख्यिकीय असंतुलन के मुद्दे को उठाया था उन्होंने यह भी कहा कि इससे अल्पसंख्यकों के लिए कोई खतरा नहीं होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

8 minutes ago

UAE में तेल रिसाव से बढ़ा संकट, कई बीच बंद; समुद्री जीवों और पर्यावरण पर मंडराया बड़ा खतरा

UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…

18 minutes ago

‘सुप्रीम कोर्ट के किस आदेश ने दी ऐसी छूट?’ जोजरी और लूनी नदी के गलत ब्योरे पर घिरी राजस्थान सरकार, जानिए अदालत में क्या-क्या हुआ

राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…

19 minutes ago

वाराणसी में महिला कर्मचारी ने बताई अपने गांव की बदलती सोच, पीएम मोदी बोले- योगी जी को थैंक्यू बोलो

बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…

43 minutes ago

‘गाद नहीं हटी तो बाढ़ का खतरा…’, सुप्रीम कोर्ट ने NGT से कहा- तेलंगाना कॉर्पोरेशन की याचिका पर हो जल्द सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…

1 hour ago