देश

Divorce Rate: रिश्ते निभाने में अव्वल भारत, तलाक दर मात्र 1 प्रतिशत, जानें दुनिया के अन्य देशों का हाल

Divorce Rate: रिश्तों को निभाने के मामले में दुनिया में भारत सबसे अव्वल देश है. ये हम नहीं, आंकड़े बता रहे हैं. भारत में तलाक की दर वैश्विक स्तर पर सबसे कम है. यह जानकारी वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स (World of Statistics)  की रिपोर्ट में दी गई है. वर्ल्ड ऑफ स्टैटिस्टिक्स के आंकड़ों के अनुसार, भारत में तलाक की दर मात्र 1 प्रतिशत दर्ज की गई है. भारत के ठीक बाद वियतनाम 7 प्रतिशत के साथ दूसरे सबसे कम तलाक दर वाला देश है. वहीं रिपोर्ट में कहा गया है कि पुर्तगाल में तलाक की दर सबसे अधिक है. पुर्तगाल में तलाक की दर करीब 94 फीसदी है.

यूरोप में सबसे अधिक तलाक दर

यूरोप में तलाक की दर सबसे अधिक दर्ज की जाती है. पुर्तगाल के बाद, स्पेन में तलाक की दर 85 प्रतिशत है. लक्ज़मबर्ग, फ़िनलैंड, बेल्जियम, फ्रांस और स्वीडन सहित कई अन्य यूरोपीय देशों में भी तलाक की दर 50 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई है. अमेरिका और कनाडा में तलाक की दर समान है, जो लगभग 50 प्रतिशत है.

यह भी पढ़ें: “ED ही BJP है या BJP ही ED”, आबकारी शराब नीति मामले पर आप नेता गोपाल राय का संबित पात्रा पर पलटवार

भारत में तलाक

भारत में तलाक कपल के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. हिंदुओं, बौद्धों, जैनियों और सिखों के लिए, तलाक की कार्यवाही हिंदू विवाह अधिनियम 1955 द्वारा शासित होती है. वहीं मुसलमान 1939 के मुस्लिम विवाह विघटन अधिनियम का पालन करते हैं. पारसियों के लिए, 1936 का पारसी विवाह और तलाक अधिनियम लागू होता है, जबकि ईसाइयों को 1869 के भारतीय तलाक अधिनियम द्वारा निर्देशित किया जाता है. दूसरी ओर, इंटर कास्ट मैरिज, 1954 के विशेष विवाह अधिनियम के दायरे में आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

60 minutes ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

1 hour ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

1 hour ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

2 hours ago