ICC World Cup 2023

Sachin Tendulkar Statue: पहली बार चोरी छिपे वानखेड़े स्टेडियम में घुसे थे सचिन तेंदुलकर, खुद बताया सबसे बड़ा राज

Sachin Tendulkar Statue: क्रिकेट इतिहास के भगवान और भारत रत्न से सम्मानित सचिन तेंदुलकर अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खूब खेले हैं. सचिन ने अपना आखिरी मैच भी इसी वानखेड़े स्टेडियम में खेला था लेकिन क्या आपको पता है कि जब सचिन पहली बार वानखेड़े के अंदर गए थे, तो उस दौरान उन्होंने किसी से कोई इजाजत नहीं ली थी. सचिन ने इस राज को लेकर बताया है कि वो चोरी छिपे वानखेड़े में घुस गए थे.

सचिन तेंदुलकर की एक प्रतिमा मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में लगाई गई है. इसके अनावरण के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन के सम्मान में उनके होम ग्राउंड पर महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने यह प्रतिमा लगाई है. इस दौरान बातचीत करते हुए सचिन ने बताया है कि कैसे पहली बार उन्हें वानखेडे़ के अंदर जाने के लिए संघर्ष करना पड़ा था.

यह भी पढ़ें-IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ मैच से पहले रोहित शर्मा ने कही बड़ी बात, बताया वानखेड़े स्टेडियम उनके लिए क्यों है खास

कैसे चोरी छिपे घुसे थे सचिन

सचिन तेंदुलकर ने बताया है कि वह 1983 में पहली बार इस वानखेड़े स्टेडियम में गए थे. उन्होंने बताया कि वो चोरी छिपे अंदर गए थे. उन्होंने बताया कि वे अपने भाई और बांद्रा हाउसिंग सोसाइटी के दोस्तों के साथ वानखेड़े पहुंचे थे. इसके लिए उन्होंने बांद्रा से चर्चगेट तक लोकल ट्रेन पकड़ी थी और सभी 25 लोग जाकर नॉर्थ स्टैंड में बैठे थे.

यह भी पढ़ें-World Cup के बीच ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, घर लौटा ये दिग्गज खिलाड़ी

वानखेडे़ की यादें हुई ताजा

सचिन ने बताया कि ग्रुप के पास 25 नहीं बल्कि 24 टिकट थे. उन्होंने कहा उनके बड़े भाई और दोस्तों ने उनसे भी चलने को कहा था और वो सभी जाकर नॉर्थ स्टैंड में जाकर बैठ गए थे. सचिन ने बताया कि 24 टिकट के बीच उन्हें उनके भाई और अन्य दोस्तों ने चोरी छिपे अंदर घुसाया था. सचिन ने इस दौरान वानखेड़े के साथ अपनी यादें शेयर की हैं.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

2 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

2 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

2 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

2 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

3 hours ago