देश

हीटवेव की खबर पढ़ते-पढ़ते स्टूडियो में बेहोश हुईं दूरदर्शन की एंकर, फेसबुक पर बताया उस दौरान क्या हुआ

देश के तमाम राज्यों में गर्मी के सितम से लोग बेहाल हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल में शनिवार (20 अप्रैल) को प्रचंड गर्मी के बीच दूरदर्शन की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा लाइव टेलीकास्ट के दौरान स्टूडियो में बेहोश हो गईं. जब ये घटना हुई तो उस समय लोपामुद्रा मौसम से जुड़ी जानकारी दे रही थीं. उन्होंने इसकी जानकारी फेसबुक पर दी है.

बीपी कम होने के बाद हुईं बेहोश

एंकर लोपामुद्रा सिन्हा फेसबुक पर शेयर की गई एक पोस्ट में लिखती हैं कि “लाइव न्यूज के दौरान, मेरा बीपी काफी कम हो गया और मैं बेहोश हो गई. मैं काफी समय से बीमार महसूस कर रही थी. मैंने सोचा कि थोड़ा पानी पीने से यह ठीक हो जाएगा. मैं कभी भी पानी लेकर समाचार पढ़ने नहीं बैठती, चाहे 10 मिनट का समाचार हो या आधे घंटे का. मैंने फ्लोर मैनेजर की ओर इशारा करके पानी की बोतल मांगी, लेकिन जब मैं बेहोश हुई तब स्टोरी चल रही थी इसलिए मैं पानी नहीं पी सकी.”

हीटवेव खबर की दे रही थीं जानकारी

लोपामुद्रा ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैंने सोचा था कि समाचार को खत्म कर लूंगी. हालांकि किसी तरह से दो खबरें ही पढ़ पाई थी. तीसरी खबर हीटवेव से जुड़ी हुई थी. इस खबर को पढ़ने के दौरान मुझे चक्कर आने लगा. फिर किसी तरह खुद को संभालते हुए खबर को आगे पढ़ने लगी, लेकिन अचानक से मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और टेलीप्रॉम्पटर की स्पीड धीमी हो गई.’

यह भी पढ़ें- “बीजेपी संविधान बदलने की साजिश रच रही” प्रियंका गांधी बोलीं- प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करते

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई थी. राज्य के बर्धमान जिले के पानागढ़ में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले दो से तीन दिन में अभी गर्मी और बढ़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान

Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि…

1 minute ago

निकल गई PAK और तुर्कीये की हेकड़ी! हूतियों ने सऊदी के एयरपोर्ट को दहलाया, 12 की मौत

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…

27 minutes ago

शारदीय नवरात्र के पहले दिन बदल जाएगी ग्रहों की चाल! धनु और सिंह राशि की आएगी मौज, मीन वाले रहें सतर्क

11 अक्टूबर 2026 को शारदीय नवरात्र के पहले दिन लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग के…

59 minutes ago

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

9 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

10 hours ago