Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

हीटवेव की खबर पढ़ते-पढ़ते स्टूडियो में बेहोश हुईं दूरदर्शन की एंकर, फेसबुक पर बताया उस दौरान क्या हुआ

दूरदर्शन न्यूज की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा लाइव टेलीकास्ट के दौरान स्टूडियो में बेहोश हो गईं. जब ये घटना हुई तो उस समय लोपामुद्रा मौसम से जुड़ी जानकारी दे रही थीं. उन्होंने इसकी जानकारी फेसबुक पर दी है.

Anchor Lopamudra Sinha

स्टूडियो में बेहोश हुईं एंकर लोपामुद्रा सिन्हा

देश के तमाम राज्यों में गर्मी के सितम से लोग बेहाल हैं. इस बीच पश्चिम बंगाल में शनिवार (20 अप्रैल) को प्रचंड गर्मी के बीच दूरदर्शन की एंकर लोपामुद्रा सिन्हा लाइव टेलीकास्ट के दौरान स्टूडियो में बेहोश हो गईं. जब ये घटना हुई तो उस समय लोपामुद्रा मौसम से जुड़ी जानकारी दे रही थीं. उन्होंने इसकी जानकारी फेसबुक पर दी है.

बीपी कम होने के बाद हुईं बेहोश

एंकर लोपामुद्रा सिन्हा फेसबुक पर शेयर की गई एक पोस्ट में लिखती हैं कि “लाइव न्यूज के दौरान, मेरा बीपी काफी कम हो गया और मैं बेहोश हो गई. मैं काफी समय से बीमार महसूस कर रही थी. मैंने सोचा कि थोड़ा पानी पीने से यह ठीक हो जाएगा. मैं कभी भी पानी लेकर समाचार पढ़ने नहीं बैठती, चाहे 10 मिनट का समाचार हो या आधे घंटे का. मैंने फ्लोर मैनेजर की ओर इशारा करके पानी की बोतल मांगी, लेकिन जब मैं बेहोश हुई तब स्टोरी चल रही थी इसलिए मैं पानी नहीं पी सकी.”

हीटवेव खबर की दे रही थीं जानकारी

लोपामुद्रा ने इसी पोस्ट में आगे लिखा है, ‘मैंने सोचा था कि समाचार को खत्म कर लूंगी. हालांकि किसी तरह से दो खबरें ही पढ़ पाई थी. तीसरी खबर हीटवेव से जुड़ी हुई थी. इस खबर को पढ़ने के दौरान मुझे चक्कर आने लगा. फिर किसी तरह खुद को संभालते हुए खबर को आगे पढ़ने लगी, लेकिन अचानक से मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और टेलीप्रॉम्पटर की स्पीड धीमी हो गई.’

यह भी पढ़ें- “बीजेपी संविधान बदलने की साजिश रच रही” प्रियंका गांधी बोलीं- प्रधानमंत्री बेरोजगारी और महंगाई पर बात नहीं करते

बता दें कि पश्चिम बंगाल में अप्रैल महीने की शुरुआत से ही भीषण गर्मी शुरू हो गई थी. राज्य के बर्धमान जिले के पानागढ़ में अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले दो से तीन दिन में अभी गर्मी और बढ़ेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital