Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dr Gaurav Gandhi: 16 हजार हार्ट सर्जरी करने वाले डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत, गुजरात के टॉप कार्डियोलॉजिस्ट थे गौरव गांधी, 41 साल की उम्र में पड़ा दिल का दौरा

Dr Gaurav Gandhi: गुजरात के जामनगर के टॉप कार्डियोलॉजिस्ट गौरव गांधी का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. रिपोर्ट के अनुसार, 41 वर्षीय डॉक्टर ने अपने शानदार मेडिकल करियर के दौरान 16,000 से अधिक कार्डियक सर्जरी की थी.

Dr Gaurav Gandhi

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर ने मंगलवार सुबह 4 बजे सीने में दर्द की शिकायत की थी और उन्हें एक निजी अस्पताल में ले जाया गया जहां वह प्रैक्टिस करते थे. वहां एक कार्डियोग्राम किया गया था. जिसके बाद डॉक्टर वापस अपने घर चले गए. घर पहुंचने के बाद उन्हें फिर दिक्कत हुई. जिसके बाद तुरंत उन्हें जीजी अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले जाया गया जहां पहुंचने के 45 मिनट के भीतर उनका निधन हो गया.

वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि डॉक्टर गांधी सोमवार को मरीजों से मिलने के बाद रात में पैसेज रोड स्थित अपने घर लौट आए थे. उस रात उन्होंने खाना भी खाया. फिर सोने चले गए. हालांकि, जब सुबह उन्हें जगाने के लिए परिजन गए तो बेहोश पाए गए. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

छोटा मगर शानदार रहा डॉक्टर गांधी का करियर

डॉक्टर गौरव गांधी ने जामनगर में अपनी चिकित्सा की डिग्री हासिल की. इसके बाद अहमदाबाद में कार्डियोलॉजी में विशेषज्ञता हासिल की. वह फेसबुक पर ‘हार्ट अटैक’ अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक,  गौरव गांधी ने जामनगर में ही प्रैक्टिस शुरू की. डॉक्टर गांधी लगातार आम लोगों को हार्ट अटैक से बचने के तौर-तरीके भी बताते थे.

-भारत एक्सप्रेस

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital