सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
By Shubhra Rai
Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter
Players wearing black armbands in 2023 WTC final: डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. इस ऐतिहाससिक मुकाबले के आगाज से पहले द ओवल के मैदान पर ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम को हुए ट्रेन हादसे में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी गई. भारतीय और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैच खेलने उतरे हैं. मैच शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी थी.
बीसीसीआई ने ट्वीट किया, “भारतीय क्रिकेट टीम ओवल में आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के पहले दिन का खेल शुरू होने से पहले ओडिशा ट्रेन त्रासदी के पीड़ितों की याद में एक पल का मौन रखेगी. टीम मौतों पर शोक व्यक्त करती है और उन सभी लोगों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती है जिन्होंने दुखद रूप से अपनी जान गंवाई. प्रभावित लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए टीम इंडिया काली पट्टी बांधेगी.”
ये भी पढ़ें: WTC Final: 4 पेसर और 1 स्पिनर लेकर उतरी टीमें, कहीं टीम इंडिया का ये फैसला महंगा न पड़ जाए..?
सदी के सबसे बड़े रेल हादसों में से एक ओडिशा रेल हादसा है. इस हादसे ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है. हादसे में करीब 300 लोगों के मारे जाने की खबर है. वहीं 1000 के करीब लोग घायल बताये जा रहे हैं.
टीम इंडिया डब्ल्यूटीसी के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी जंग लड़ रही है. रेड-बॉल क्रिकेट की टॉप-2 टीमें एक दूसरे को कड़ी टक्कर देगी. यह फाइनल मैच लंदन के ओवल में 7-11 जून तक खेला जाएगा. यह मुकाबला टीम इंडिया और भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास है क्योंकि भारत के पास बड़ा मौका है एक दशक के आईसीसी ट्रॉफी के इंतजार को खत्म करने का.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
AUS: डेविड वॉर्नर, उस्मना ख्वाजा, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, स्कॉट बोलैंड, नाथन लायन
IND: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, केएस भरत, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
Best Bollywood Diwali Songs Playlist: दिवाली के त्योहार पर घर की सजावट और पकवानों के…
Diwali Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे…
इस बार धनतेरस कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी पर 6 और 7 नवंबर को मनाई जा रही…
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…