Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

अब सभी घरों में है नल से जल की सुविधा, हमारी सरकार का प्रयास गरीबों के पास अपना घर हो, शौचालय, बिजली-गैस हो: PM मोदी

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दक्षिण भारतीय राज्यों के दौरे पर हैं. तमिलनाडु से वह अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप पहुंचे हैं. वहां उन्होंने सभी घरों में नल से जल की सुविधा पहुंचाने की बात कही.

PM Modi India

लक्षद्वीप में विभिन्न विकास कार्यों के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi In Lakshadweep: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के दौरे पर हैं. उन्होंने आज अरब सागर में स्थित द्वीपीय प्रदेश लक्षद्वीप में आमजन को संबोधित किया. उन्होंने वहां विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा— “भाइयों और बहनों हमारा प्रयास है कि गरीबों के पास अपना घर हो, शौचालय हो, बिजली, गैस हो..इन सुविधाओं से कोई भी वंचित न रहे.”

लक्षद्वीप में पीएम मोदी ने मंगलवार को कहा— “यह लक्षद्वीप अनेक संभावनाओं से भरा है, लेकिन आजादी के बाद लंबे समय तक लक्षद्वीप के इंफ्रास्ट्रक्चर पर उतना ध्यान नहीं दिया गया. भले ही शिपिंग यहां की लाइफ लाइन रही हो, लेकिन यहां पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर ही रहा है. हेल्थ हो, शिक्षा हो, यहां तक की पेट्रोल डीजल के लिए भी बहुत परेशानियां उठानी पड़ती थी.” मोदी बोले— “अब हमारी सरकार इन सब चुनौतियों को दूर कर रही है, यहां अब अनेक सेक्टरों में रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं.”

muslim woman women india

यह भी पढ़िए: पीएम नरेंद्र मोदी ने नए साल की शुभकामनाओं के साथ तमिलनाडु को दी 20 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी ने लक्षद्वीप में कहा— “भारत सरकार अगत्ती सहित पूरे लक्षद्वीप के विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital