आस्था

Today Horoscope: धनु राशि से जुड़े लोगों को मिलेगी बड़ा सफलता, जानें आज का राशिफल और उपाय

Today Horoscope 12 March 2024: ज्योतिष शास्त्र की गणना के मुताबिक आज रेवती नक्षत्र, शुक्ल और ब्रह्म योग का खास संयोग बन रहा है. सूर्य देव कुंभ राशि में हैं, जबकि चंद्र देव की उपस्थिति मीन राशि में है. राहु काल दोपहर 3 बजकर 23 मिनट से लेकर 4 बजकर 52 मिनट तक है. ज्योतिष शास्त्र के जानकार आचार्य मनोज नय्यर से आज का राशिफल और खास उपाय जानिए.

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज के दिन चंद्र-बृहस्पति का योग आपके दिन को बेहद शुभ बना रहा है. आज आप कोई नया ज्ञान अर्जित अवश्य करेंगे. आज दिन की शुरुआत बड़े भाई के आशीर्वाद से करें.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 75

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

भाग्य भाव में बैठे राशि स्वामी भाग्य को उज्जवल बना रहे हैं. आज आपकी कोई बड़ी धार्मिक यात्रा की प्लानिंग बन सकती है. आज गोमाता की सेवा करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 85

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

दशम में बैठे राहु आज आपको कोई नया काम के लिए प्रेरित कर रहे हैं. बिना सोचे समझे और जल्दबाजी में लिया निर्णय बड़े नुकसान का योग बना सकता है. संयम से काम लें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 45

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

सप्तम में विराजमान मंगल जीवसाथी के व्यवहार में उग्रता ला रहे हैं. यदि कोई भूमि संबंधित निर्णय लेना है तो आज उसे टाल दें. स्थिति आपके पक्ष में नहीं है.
भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 55

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

छठे भाव में बैठे शत्रु शुक्र आज किसी महिला द्वारा आपके खिलाफ लांछन का योग बना रहे हैं. आज गाय के ज्योत का दीपक भगवान कृष्ण के आगे जलाना आपको अनिष्ट से बचाएगा.
भाग्यशाली संख्या- 6
भाग्य का मीटर- 40

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

लग्न में विराजमान केतु आज आपको त्वचा संबंधित रोग दे सकते हैं. हो सकता है किसी प्रकार की एलर्जी के आप शिकार हो जाएं. सावधान रहें. गणपति देव की आज आराधना करें.
भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 50

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

चतुर्थ भाव में बैठे राशि स्वामी आज आपको वाहन दिलवाना चाहते हैं. यदि कोई वाहन खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है. आज मां लक्ष्मी को इत्र भेंट करें.
भाग्यशाली संख्या- 4
भाग्य का मीटर- 95

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

तीसरे भाव में बैठे आज आपको बेहद पराक्रमी बना रहे हैं. कोई छोटी धार्मिक यात्रा भी आज आप अवश्य करेंगें. बजरंग बाण का पाठ करना आपके लिए बेहद शुभकारी है.
भाग्यशाली संख्या- 8
भाग्य का मीटर- 85

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

राशि स्वामी बृहस्पति चंद्रमा के साथ युति करते हुए आज सुखों की बौछार कर रहे हैं. आज अपनी माता जी से लेकर जो कार्य करेंगे वो जीवन में बड़ी सफलता देगा.
भाग्यशाली संख्या- 5
भाग्य का मीटर- 90

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

लग्न में बैठे बुध बुद्धि को तीव्र बनाते हुए कोई नया कार्य आज आपसे करवाएंगे. जो लोग गायन के क्षेत्र में काम करते हैं आज उन्हें बड़ी सफलता मिलना तय है. आज हरे वस्त्र धारण करें.
भाग्यशाली संख्या- 2
भाग्य का मीटर- 80

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

12वें भाव में बैठे शुक्र की स्थिति कोई बड़ा खर्च कराने जा रही है. ध्यान रहे जल्दबाजी में धन का आज कहीं बहुत अधिक व्यय ना हो जाए जो परेशानी उत्पन्न भी कर सकता है.

भाग्यशाली संख्या- 7
भाग्य का मीटर- 40

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

लग्न में बैठे राहु वाणी को कटुता दे रहे हैं. आज वाहन ना चलाएं आन्यथा दुर्घटना होने का भी योग है. आज मूली का दान करना आपके लिए विशेष फलकारी है.

भाग्यशाली संख्या- 1
भाग्य का मीटर- 45

बर्थ डे टिप

आज पीपल के पेड़ को गंगाजल से सींचे और एक दीपक जलाएं. यदि आज आप ऐसा करते हैं तो पूरा वर्ष खुशियां और सफलताएं आपको प्राप्त होंगी.

मैरिज एनिवर्सरी टिप

आज भगवान कृष्ण को एक बांसूरी भेंट करें. आज आप ऐसा करेंगे, दोनों का प्रेम आपस में बढ़ेगा, परिवार में खुशियां आएंगी और जीवन में सुमंगल ही सुमंगल होगा.

आवाय्ड ऑफ द डे

आज के दिन ताड़ा का फल ना खाएं. ये आपके लिए अनिष्टकारी है.

टिप ऑफ द डे

आज केदिन गरीबों को यथाशक्ति अधिक से अधिक मीठा दही खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. यदि आज के दिन यह कार्य आप करते हैं तो आपका पूरा दिन बहुत ही योगकारी मंगलकारी और कल्याणकारी गुजरेगा.

यह भी पढ़ें: होली के दिन लगेगा चंद्र ग्रहण, बनेगा खतरनाक ग्रहण योग; मीन समेत 5 राशियों को रहना होगा सावधान!

यह भी पढ़ें: Holi 2024: होली के दिन चंद्र ग्रहण, उदित होंगे शनि देव; इन राशियों को फायदा ही फायदा

Dipesh Thakur

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

4 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

19 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

58 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago