देश

Dussehra 2023: दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 के रामलीला में पीएम मोदी ने चलाया बाण, रावण का काम तमाम

Dussehra 2023: पीएम मोदी मंगलवार को दिल्ली के द्वारका सेक्टर 10 के राम लीला मैदान में ‘विजयादशमी’ के अवसर पर रावण के पुतला दहन समारोह में शामिल हुए. श्री रामलीला सोसायटी की 11वीं भव्य रामलीला में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम मोदी को आमंत्रित किया गया था. दशहरा के अवसर पर पीएम ने द्वारका सेक्टर 10 में ‘रावण दहन’ किया. इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ये संकल्पों का पर्व है. उन्होंने कहा, ”विजयादशमी हम तब मना रहे हैं जब चंद्रमा पर हमारी विजय के दो महीने पहली पूरी हुई है.”

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैं समस्त भारतवासियों को विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देता हूं. ये पर्व अन्याय पर न्याय की विजय पर्व है. ये अत्याचारी रावण पर भगवान श्री राम के विजय का पर्व है. हम इसी भावना के साथ हर वर्ष रावण दहन करते हैं. ये पर्व हमारे लिए संकल्पों का पर्व है, अपने संकल्पों को दोहराने का पर्व है.”

इससे पहले आज, मोदी ने विजयादशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पवित्र त्योहार नकारात्मक शक्तियों के अंत का प्रतीक है और जीवन में अच्छाई को अपनाने का संदेश लाता है. उन्होंने कहा कि देश भर में मेरे परिवार के सदस्यों को विजयादशमी की शुभकामनाएं. यह पवित्र त्योहार नकारात्मक शक्तियों को ख़त्म करने के साथ-साथ जीवन में अच्छाई अपनाने का संदेश भी लाता है. आप सभी को विजयादशमी की शुभकामनाएं.”

यह भी पढ़ें: कन्या पूजन पर सियासत, CM शिवराज का दिग्विजय सिंह पर पलटवार, बोले- ‘टंचमाल’ बोलने वाले बेटियों का सम्मान नहीं कर सकते

भारतीय जनता पार्टी के नेता परवेश साहिब सिंह ने कहा कि राम लीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल होने के लिए लोग दूर-दूर से आए हैं. उन्होंने कहा, ”हमें बहुत खुशी है कि पीएम मोदी यहां आए हैं. पिछली बार वे 2019 में आए थे और इस बार उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार कर लिया. इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं. लोग दूर-दूर से यहां आए हैं.”

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

6 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

10 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

13 minutes ago

एक और शराब कांड: रात में 4 दोस्तों ने मारे पैग, अगली सुबह नहीं खुली आंख; देवास में 13 मौतों से मातम

Dewas Spurious Liquor Tragedy: मध्य प्रदेश के देवास में 20 दिनों के भीतर 13 लोगों…

35 minutes ago

क्या सच में सोनिया गांधी मिले थे जेफरी एपस्टीन से? जानिए Viral तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही…

40 minutes ago