ICC World Cup 2023

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के सामने रखा 383 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, डिकॉक ने खेली 174 रनों की तूफानी पारी

SA vs BAN: वर्ल्ड कप 2023 का 23वां मैच साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 382 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 174 रन तूफानी पारी खेली.

साउथ अफ्रीका ने बनाए 374 रन

साउथ अफ्रीका टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 33 रन के स्कोर पर टीम को पहला झटका रीजा हेंड्रिक्स (12 रन) के रूप में लगा. वहीं 36 रन के स्कोर पर रासी वान दर दुसें (1 रन) के रूप में दूसरा झटका लगा. शुरुआत में दो विकेट गिरने के बाद कप्तान एडन मारक्रम क्रीज पर आए और डिकॉक के साथ मिलकर पारी को संभाला. क्विंटन डिकॉक ने (140 रन) और एडन मारक्रम ने 60 रन बनाए. हाइनरिक क्लासन ने 49 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. क्लासन ने बांग्लादेशी गेंदबाजों की जमकर खबर ली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान 8 छक्के और दो चौके लगाए. क्लासन के आउट होने के बाद मार्को यानसन क्रीज पर आए और डेविड मिलर अंत तक जमे रहे. इस तरह से साउफ अफ्रीका ने 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 382 रन बनाए और बांग्लादेश के सामने 383 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा.

डिकॉक और क्लासन ने खेली तूफानी पारी

साउथ अफ्रीका टीम के ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली. वो पारी की शुरुआत करने आए और 45 ओवर तक एक छोड़ पर डटे रहे. डिकॉक ने 140 गेंदों का सामना करते हुए 174 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौके और 7 छक्के निकले. डिकॉक के अलावा हेनरिक क्लासन ने भी विस्फोटक पारी खेली. क्लासन ने 49 गेंदों में 90 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. उन्होंने बांग्लादेशी गेंदबाजों की हालत पतली कर दी. क्लासन ने अपनी पारी में 8 छक्के और 2 चौके लगाए.

ये भी पढ़ें- India vs England मैच में हार्दिक पांड्या की होगी वापसी? BCCI ने रिप्लेसमेंट को लेकर दिया बड़ा अपडेट

साउथ अफ्रीका टीम की प्लेइंग इलेवन

क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान दर दुसें, एडन मारक्रम (कप्तान), हाइनरिक क्लासन, डेविड मिलर, मार्को यानसन, जेराल्ड कट्जी, केशन महाराज, कगिसो रबाडा, लिजाड विलियम्स.

बांग्लादेश टीम की प्लेइंग इलेवन

लिटन दास (विकेटकीपर), तंजिद हसन, मेहदी हसन मिराज, नजमुल शान्तो, मुशफिकुर रहीम, शाकिब अल हसन (कप्तान), महमुदउल्लाह, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम, हसन महमूद.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

अंतरिक्ष में भारत का नया कदम: NVS-03 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग से मजबूत होगी ‘नाविक’ प्रणाली

Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…

4 minutes ago

राष्ट्रीय एकता दिवस: गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति ने लौह पुरुष सरदार पटेल को किया नमन

Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…

42 minutes ago

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

1 hour ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

2 hours ago

दिवाली का बड़ा तोहफा! दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर को आज हरी झंडी, चेक करें टाइमिंग और रूट

Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…

2 hours ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

2 hours ago