देश

Ayodhya Ram Mandir: रामलला की सेवा करने का सुनहरा अवसर, 31 अक्टूबर तक मांगे गए आवेदन, ये है प्रक्रिया

Ayodhya Ram Mandir: भगवान राम की नगरी अयोध्या में प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. वहीं जनवरी में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भी तैयारियां जोरों पर हैं. इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी मौजूद रहने की उम्मीद जताई जा रही है. इसलिए कार्यक्रम को लेकर खास व्यवस्था की जा रही है. इस बीच श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट रामलला की सेवा के लिए पुजारियों की नियुक्ति को लेकर आवेदन मांगे हैं और इसके लिए पूरी जानकारी भी मीडिया के साथ शेयर की है.

 

20 से 30 साल होना चाहिए उम्र

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने पुजारियों की नियुक्ति के लिए 31 अक्टूबर तक आवेदन मांगे हैं. यानी आवेदन करने की अंतिम तारीख 31 अक्टूबर 2023 निर्धारित की गई है. रामलला की सेवा करने के इच्छुक भक्त 31 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं लेकिन उनकी उम्र 20 से 30 साल के बीच होनी चाहिए. पात्रता एवं शर्तों में पारंपरिक गुरुकुल शिक्षा भी होना चाहिए. इसके लिए परीक्षा का भी आयोजन किया जाएगा. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से परीक्षा ली जाएगी. बता दें कि भर्ती में अयोध्या परिक्षेत्र के आवेदक को वरीयता दी जाएगी.  वहीं जो परीक्षा में सफल होगा, उसे विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा और इसके बाद पुजारी पद पर बहाली कर दी जाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशिक्षण काल के दौरान अभ्यर्थी को दो हजार रुपए मासिक छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी.

ये भी पढ़ें– UP Politics: “…सपने देखने का अधिकार सबको है” सपा खेमे से अखिलेश को भावी पीएम बताए जाने पर भूपेंद्र चौधरी ने ली चुटकी

इस तरह करना होगा आवेदन

रामलला की सेवा करने के इच्छुक राम भक्त contact@srjbtkshetra.org पर आवेदन भेज सकते हैं. इसी के साथ इस साइट पर जाकर पूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों को विद्वान आचार्यों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा और इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्रशिक्षित अर्चक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा. बता दें कि अभ्यर्थी के खाने पीने की व्यवस्था श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से ही की जाएगी.

हाल ही में बढ़ा है वेतन

बता दें कि वर्तमान में राम मंदिर में कुल पांच पुजारी कार्य कर रहे हैं, जिसमें से एक मुख्य पुजारी और चार सहायक पुजारी राम मंदिर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. आचार्य सत्येंद्र दास रामलला के मुख्य पुजारी हैं. बता दें कि हाल ही में मंदिर के सभी पुजारियों और कर्मचारियों का वेतन बढ़ाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

‘मुझे बना दो जल्लाद…’ मुस्कान को अपने हाथों फांसी चढ़ानें के लिए महिला नेता ने DM को लिखा पत्र

मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड में नया मोड़ आया है. हिंदू महासभा की नेता मीरा…

14 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया CCTV वीडियो, श्रद्धा दुबे के साथ पार्टी को जाते दिखे कारोबारी; जांच में जुटी पुलिस

Shiva Sharma Death Case: लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एक…

27 minutes ago

नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश की तरक्की रोकना चाहते हैं कुछ दल; झारखंड में BJP सरकार बनाने का आह्वान

Nitin Nabin Targets Congress: रांची में झारखंड भाजपा स्टेट वर्किंग कमेटी की बैठक में भाजपा…

42 minutes ago

ममता के लिए नई मुसीबत, बंटवारे के मूड में नहीं है कांग्रेस; निकाय चुनाव पर खोले पत्ते

Congress On Bengal Civic Polls 2026: पश्चिम बंगाल में TMC और ममता बनर्जी के लिए…

46 minutes ago

लिव-इन पार्टनर ही निकली कातिल? श्रद्धा दुबे का 8वीं क्लास से ही विवादों से नाता, सहपाठी का सनसनीखेज दावा

Shiva Sharma Murder Case: शिवा शर्मा हत्याकांड में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लेकर एक सहपाठी…

49 minutes ago