खेल

ICC Ranking: टी20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 में ऋतुराज की एंट्री

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है. इस रैंकिंग में चल रहे जिम्बाब्वे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन करने वाले अभिषेक शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ को बड़ा फायदा हुआ है. भारत के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने बुधवार को आईसीसी पुरुष टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग के नए अपडेट के अनुसार टॉप-10 में जगह बना ली है. वहीं, अभिषेक शर्मा की भी आईसीसी रैंकिंग में एंट्री हो गई है और वह 75वें स्थान पर आ गए हैं.

रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में जिम्बाब्वे पर दूसरे टी20 में भारत की 100 रनों की व्यापक जीत में गायकवाड़ ने 47 गेंदों पर नाबाद 77 रनों की पारी खेलने के बाद यह बड़ा बदलाव आया है. नतीजतन, गायकवाड़ रैंकिंग सूची में 13 पायदान ऊपर उठकर 20वें से सातवें स्थान पर पहुंच गए, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड शीर्ष पर हैं. उनके भारतीय टीम के साथी रिंकू सिंह और अभिषेक शर्मा ने भी रैंकिंग में बड़ी बढ़त हासिल की है.

पिछले महीने भारत के विजयी टी20 विश्व कप अभियान में रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल रिंकू दूसरे टी20 मैच में 22 गेंदों पर 48 रन की आक्रामक पारी की बदौलत चार पायदान की छलांग लगाकर 39वें स्थान पर पहुंच गए. दूसरी ओर, भारत के लिए अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक दूसरे मैच में सिर्फ 47 गेंदों पर शानदार 100 रन बनाकर 75वें स्थान पर पहुंच गए.

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले दो मैचों में छह विकेट लेने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई गेंदबाजों की रैंकिंग में आठ पायदान की छलांग लगाकर 14वें स्थान पर पहुंच गए हैं. ऑलराउंडर रैंकिंग के मामले में श्रीलंका के लेग-स्पिन ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा शीर्ष पर पहुंच गए हैं, जबकि हार्दिक पांड्या दूसरे स्थान पर वापस आ गए हैं. भारत के ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर ने पहले मैच में 27 रन की तेज पारी और जिम्बाब्वे में दो मैचों में तीन विकेट लेने के दम पर शीर्ष 50 में जगह बनाई.

ये भी पढ़ें- IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पेट्रोल में 31.2% एथेनॉल की मिलावट! E20 की लिमिट 20%, कर्नाटक में जांच के दौरान खुलासा

E20 Petrol Quality Check: कर्नाटक में पेट्रोल के 14 सैंपल की जांच में 11 में…

12 minutes ago

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

27 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

1 hour ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago