Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“शराब घोटाले के किंगपिन हैं अरविंद केजरीवाल”, ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कई चौंकाने वाले खुलासे

चार्जशीट में ईडी ने प्रोसीड ऑफ क्राइम का भी जिक्र किया है, जिसमें बताया गया है कि आरोपी विनोद चौहान के मोबाइल से हवाला नोट नंबर के काफी स्क्रीन शॉट बरामद हुए हैं.

AAP

AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल.

Delhi Excise Policy Case: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में कथित आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित अन्य के खिलाफ ईडी द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट में ईडी ने 38 लोगों को आरोपी बनाया है. साथ ही ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आरोपी नंबर 37 बनाया है. आम आदमी पार्टी को आरोपी नंबर 38 बनाया गया है. इसके साथ ही ईडी की सप्लीमेंट्री चार्जशीट में शरद रेड्डी के बयान का हवाला देकर कहा गया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने 100 करोड़ के अलावा भी गोवा और पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पैसे की मांग की. जिसे शरद रेड्डी के इनकार करने के बाद आम आदमी पार्टी का रुख बदल गया.

अरविंद केजरीवाल मुख्य साजिशकर्ता-ईडी

चार्जशीट के मुताबिक अरविंद केजरीवाल किंगपिन और साजिशकर्ता हैं. गोवा चुनाव में रिश्वत के पैसे का इस्तेमाल होने की उन्हें जानकारी थी और वो इसमें शामिल थे. चार्जशीट में अरविंद केजरीवाल और आरोपी विनोद चौहान के व्हाट्सएप चैट की डिटेल भी दी गई है. आरोप है कि बीआरएस नेता के. कविता के पीए ने विनोद चौहान के जरिये 25.5 करोड़ रुपए गोवा चुनाव के दरम्यान आम आदमी पार्टी को पहुंचाए थे. चैट से यह साफ है कि विनोद चौहान के अरविंद केजरीवाल के साथ अच्छे रिश्ते थे.

हवाला के जरिये ट्रांसफर हुए रुपये-ED

चार्जशीट में ईडी ने प्रोसीड ऑफ क्राइम का भी जिक्र किया है, जिसमें बताया गया है कि आरोपी विनोद चौहान के मोबाइल से हवाला नोट नंबर के काफी स्क्रीन शॉट बरामद हुए हैं. जिसे आयकर विभाग ने भी पहले बरामद किए थे. ये स्क्रीन शॉट दर्शाते हैं कि कैसे विनोद चौहान प्रोसीड ऑफ क्राइम यानी अपराध से अर्जित आय को दिल्ली से गोवा हवाला के जरिये ट्रांसफर कर रहा था.

इस पैसे का इस्तेमाल आम आदमी पार्टी द्वारा गोवा चुनाव में इस्तेमाल किया जाना था. हवाला से गोवा पहुंचे पैसे को वहां मौजूद चनप्रीत सिंह मैनेज कर रहा था. हवाला के जरिये गोवा भेजे गए पैसे को लेकर विनोद चौहान और अभिषेक बॉन पिल्लई के बीच जो बातचीत हुई उसके सबूत भी ईडी के पास मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें- जमानत के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने भवानी रेवन्ना को जारी किया नोटिस, प्रज्ज्वल रेवन्ना सेक्स स्कैंडल से जुड़ा है मामला

अशोक कौशिक, जिसने अभिषेक बॉन पिल्लई के कहने पर नोटों से भरे दो बैग अलग-अलग, दो अलग-अलग तारीख पर विनोद चौहान को पहुंचाए. उसका बयान भी ईडी ने दर्ज किया है. बता दें कि इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ईडी का आरोप है कि उन्होंने दिल्ली सरकार के मंत्रियों, आप नेताओं और अन्य लोगों के साथ मिलकर काम किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital