Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

आलमगीर आलम की बढ़ीं मुश्किलें, ED ने समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया, जानें क्या है पूरा मामला

आलमगीर के पीएस के यहां से ईडी ने बीते दिनों 35 करोड़ रुपये छापेमारी में बरामद किया था. उसी के संबंध में पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया है.

Alamgir Alam

आलमगीर आलम को ईडी ने जारी किया समन

सरकार में ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम की मुश्किलें बढ़ गई हैं. ईडी ने आलमगीर आलम को समन भेजकर 14 मई को ईडी दफ्तर में पेश होने के लिए कहा है. आलमगीर के पीएस के यहां से ईडी ने बीते दिनों 35 करोड़ रुपये छापेमारी में बरामद किया था. उसी के संबंध में पूछताछ के लिए ईडी ने समन जारी किया है. ईडी ने इसी मामले में आमलगीर के ओएसडी संजील लाल और उसके नौकर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है.

ईडी ने की थी छापेमारी

बता दें कि आलमगीर आलम के करीबी और चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने 6 मई को छापेमारी की थी. इस दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने करीब 35 करोड़ रुपये नकद बरामद किया था.

यह भी पढ़ें- राजस्‍थान में मुंबई पुलिस ने किया ड्रग्स फैक्‍ट्री का भंडाफोड़, 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कीमत की ड्रग्‍स जब्‍त

आलमगीर के ओएसडी संजीव कुमार लाल के नौकर जहांगीर आलम के यहां से भी 32 करोड़ रुपये बरामद हुए थे. इसके अलावा मुन्ना कुमार सिंह नाम के एक अन्य ठेकेदार और कुछ इंजीनियर्स के ठिकानों से भी रकम बरामद हुई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital