दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
आमजन में पीएम मोदी से मुलाकात का अनुभव.
PM Modi Public Meeting Pictures: लोकसभा चुनाव—2024 के चौथे चरण के मतदान के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रचार अभियान के तहत पश्चिम बंगाल, झारखंड और तेलंगाना समेत कई राज्यों में रैलियां कर रहे हैं. वे आमजन के बीच पहुंचकर लोगों से व्यक्तिगत रूप से भी मिल रहे हैं. लोगों के बीच होने पर वे बड़े सहज भाव से उनसे मिलते नजर आ रहे हैं..उनसे मुलाकात के दौरान लोग काफी भावुक हो जाते हैं. एक वीडियो में प्रधानमंत्री से मिलने वाले लोगों को देखकर आपका भी दिल पसीज जाएगा.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज जब पश्चिम बंगाल की हुगली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंचे तो वहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें देखने उमड़ पड़े. पीएम ने बुजुर्गों से आर्शीवाद लिया.
इस मौके पर हुगली में भाजपा उम्मीदवार लॉकेट चटर्जी ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी पर सब लोगों का आशीर्वाद है…वे अवश्य ही जीतेंगे. लोग समझ गए हैं कि ‘मोदी की गारंटी’ सबसे बड़ी गारंटी होती है…यह लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ है…हमारे यहां उनके लिए सब लोगों में उत्साह है.”
आमजन के बीच पहुंचकर प्रधानमंत्री मोदी ने सबको ‘मातृ दिवस’ की बधाइयां दीं. उन्होंने कहा कि आज पश्चिम के देशों में ‘मदर्स डे’ मनाया जा रहा है, लेकिन हम तो साल के 365 दिन मां की पूजा करते हैं, दुर्गा मां को पूजते हैं, काली मां की आराधना करते हैं और भारत मां की भी पूजा करते हैं.
इस दौरान कुछ महिलाओं और पुरुषों को पीएम से सीधे मुखातिब होने का और उनसे मुलाकात का अवसर मिला.
पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान लोगों की आंखों से आंसू छलकने लगे. कइयों की खुशी का ठिकाना नहीं था.
— भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…