Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

राजस्‍थान में मुंबई पुलिस ने किया ड्रग्स फैक्‍ट्री का भंडाफोड़, 100 करोड़ रुपये से ज्‍यादा कीमत की ड्रग्‍स जब्‍त

राजस्थान के जोधपुर में मुंबई पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. वहां करोड़ों रुपये की ड्रग्स जब्‍त की गई है. इस बुरे धंधे में लिप्‍त कई लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Mumbai Police drugs seized in jodhpur Rajasthan

ड्रग्स

Drugs factory busts in Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में आज मुंबई पुलिस ने छापेमारी की. छापेमारी में मुंबई पुलिस ने जोधपुर जिले के अंदर अवैध एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. मौके से भारी मात्रा में ड्रग्स जब्‍त की गई, जिसकी कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्‍यादा बताई जा रही है.

पुलिस के एक बयान में कहा गया कि साकीनाका पुलिस टीम ने जोधपुर में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पता लगाया, वहां से करीब 107 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्‍त की गई है. इस कार्रवाई के दौरान चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. मुंबई पुलिस ने कहा- बहरहाल, आगे की जांच जारी है.

— भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital