देश

ED Raid: अंडरवर्ल्ड के पैसे से चल रहा बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस? ईडी ने महादेव बेटिंग मामले में की छापेमारी, ये बड़े एक्टर्स रडार पर…

ईडी पिछले कुछ दिनों से लगातार पूरे देश में छापेमारी की कार्रवाई कर रही है. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने एक बड़े प्रोडक्शन हाउस पर छापा मारा है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस बॉलीवुड प्रोडक्शन हाउस को अंडरवर्ल्ड फाइनेंस कर रहा था. ईडी ने बीते शुक्रवार (6 अक्टूबर) को महादेव बुक ऐप मामले को लेकर कुरैशी प्रोडक्शंस के परिसर और अन्य जगहों पर रेड की.

सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल फाइनेंस कर रहे थे

कुरैशी प्रोडक्शंस को फिल्म बनाने के लिए महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल फाइनेंस कर रहे थे. कुरैशी प्रोडक्शंस इस समय एक बड़ी बॉलीवुड फिल्म बना रहा है, जिसमें एक शीर्ष एक्टर भी है. ये एक बड़े बजट की ऐतिहासिक फिल्म है. जिसे क्षेत्रीय भाषा में बनाया जा रहा है, बाद में इसको कई अलग-अलग भाषाओं में डब किया जाएगा.

प्रोडक्शन हाउस के संचालकों से ईडी ने की पूछताछ

ईडी ने शुक्रवार को अंधेरी और अन्य स्थानों पर छापेमारी की. ईडी प्रोडक्शन हाउस को चलाने वाले वसीम कुरैशी और तबस्सुम कुरैशी से पूछताछ कर रही है. उनकी विदेश यात्रा और वित्तीय लेन-देन का विवरण भी खंगाला जा रहा है.

यह भी पढ़ें- PM Modi की तारीफ में रूसी राष्ट्रपति ने कही बड़ी बात, पुतिन बोले ‘सही रास्ते पर है भारत’

200 करोड़ रुपये में हुई थी शादी

बता दें कि महादेव बेटिंग ऐप मामले में प्रवर्तन निदेशालय लगातर छापेमारी की कार्रवाई कर रहा है. जिसमें जांच की जद में बॉलीवुड के कई बड़े सितारे भी आए हैं. इसमें रणबीर कपूर के अलावा कई एक्टर्स शामिल हैं. इसी साल संयुक्त अरब अमीरात में एक बड़ी शादी हुई थी. जिसकी चर्चा भारत से लेकर विदेशों तक हुई थी. इस शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे. ये शादी महादेव बेटिंग ऐप के संस्थापक सौरभ चंद्राकर की थी. सौरभ छत्तीसगढ़ का रहने वाला है. उसने अपने दोस्त रवि उप्पल के साथ मिलकर महादेव ऑनलाइन ऐप की शुरुआत की थी. जिसपर सट्टा लगाया जाता था. शादी में 200 करोड़ रुपये खर्च होने के बाद से ही ईडी के निशाने पर ये लोग आ गए थे. जिसके बाद मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ था.

कई बड़े सितारे जांच की जद में

ईडी की तरफ से शुरू की गई जांच के दायरे में अब तक कई सितारे आ गए हैं, जिसमें बॉलीवुड सिंगर, और एक्टर्स शामिल हैं. इसी मामले में 5 अक्टूबर को रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, कपिल शर्मा और हिना खान का भी नाम सामने आया था. जिनसे ईडी जल्द ही पूछताछ कर सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अगले 8 घंटे और भारी..16 राज्यों में दिखेगा इन्द्र का रौद्र रूप, मूसलाधार बारिश और तूफानी हवाओं का अलर्ट

Weather Update Today: 30 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में…

8 minutes ago

‘हनुमान अंश’ की को-प्रोड्यूसर का नेक कदम: वायरल सिंगर सुनील लोधी की आंखों का कराएंगी इलाज

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही फिल्म 'हनुमान अंश' से जुड़ी एक दिल को छू…

14 minutes ago

Delhi Pollution Rules: दिल्ली में सर्दियों की जहरीली हवा रोकने की तैयारी, 1 नवंबर से इन वाहनों का कटेगा चालान

Delhi News: दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 बाहरी गाड़ियों की नो एंट्री लागू होगी.…

20 minutes ago

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

50 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

59 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

2 hours ago