AFG vs BAN (Source- X)
World Cup 2023 BAN vs AFG: विश्व कप 2023 संस्करण के तीसरे दिन आज यानी 7 अक्टूबर को दो मैच खेले जाएंगे. पहला मैच सुबह साढ़े दस बजे से हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा. मैच से 30 मिनट पहले टॉस होगा. वहीं दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा.
धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होता है. वैसे ठंड के समय में तेज हवा चलने के कारण मैच के शुरुआत में तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है. गेंद स्विंग होता है. वहीं धर्मशाला में मौसम की बात करें तो आज शहर में बादल छाए रहेंगे. जबकि, बारिश की भी संभावना है. 60 प्रतिशत तक बारिश की संभावना है. धर्मशाला का तापमान आज 18 से 23 डिग्री तक रहने का अनुमान है.
बांग्लादेश और अफगानिस्तान के बीच अब तक कुल 15 एकदिवसीय मैच खेले जा चुके हैं. जिसमें से 9 मैच में बांग्लादेश की टीम को जीत मिली है. जबकि, 6 मैच में अफगानिस्तान की टीम ने जीत दर्ज की है. वहीं अगर आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की बात कि जाए तो दोनों टीमें अब तक विश्व कप में दो बार आमने-सामने हुए हैं. जिसमें दोनों ही बार बांग्लादेश की टीम ने जीत दर्ज की है. दोनों टीमें आखिरी बार एशिया कप में आमने-सामने हुई थी.
बांग्लादेश की टीम इस साल अबतक 20 वनडे मैच खेली है. जिसमें से 8 मैच में टीम को जीत मिली है. वहीं 9 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. जबकि, तीन मुकाबले बेनतीजा रहा है. इसके साथ ही बांग्लादेश की टीम को पिछले 5 वनडे में से चार में तीन मैच में हार मिली है. एक मैच में जीत मिली है और एक मैच बेनतीजा रहा है.
ये भी पढ़ें- World Cup PAK vs NED: पाकिस्तान ने नीदरलैंड को 81 रनों से हराया, हसन 2 और हारिश ने झटके 3 विकेट
तंजिद हसन तमीम, लिट्टन दास, नजमुल हुसैन शांतो, तौहीद हृदॉय, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीन (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, शोरिफुल इस्लाम, हमन महमूद.
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, हशमतुल्लाह शहीदी (कप्तान), रहमत शाह, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादरान, अजमतुल्लाह ओमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, नवीन उल हक.
इजराइल में सत्ता परिवर्तन की संभावना तेज हो गई है. राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी…
दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…
नशों के खिलाफ संघर्ष के दौरान जान गंवाने वाले परमिंदर सिंह झोटा की पार्थिव शरीर…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी के बस्तर दौरे को ऐतिहासिक करार देते…
Vicky Kaushal Katrina Kaif Son Vihaan: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने दिवाली के खास…
Sonia Gandhi Diwali Celebration: सोनिया गांधी ने दिवाली के मौके पर एक वीडियो शेयर कर…