AAP विधायक के ठिकानों पर रेड
आम आदमी पार्टी के नेताओं पर भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों को लेकर ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी कड़ी में प्रवर्तन निदेशालय ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर छापा मारा है. ईडी ने ये रेड वक्फ बोर्ड जमीन घोटाला मामले को लेकर की है. पिछले साल एंटी करप्शन ब्यूरो ने भी अमानतुल्लाह खान के 5 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी. जिसमें एसीबी को 12 लाख रुपये कैश, एक अवैध पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुई थीं.
एसीबी ने रेड के बाद अमानतुल्लाह खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. बाद में AAP विधायक को जमानत पर जेल से रिहा किया गया था. अब ईडी की ये छापेमारी पिछले साल वक्फ बोर्ड के सिलसिले में एसीबी की तरफ से की गई कार्रवाई में मिली डायरियों को लेकर की गई है. दिल्ली वक्फ बोर्ड में वित्तीय अनियमितताओं मामले में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ CBI और ACB ने अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं. जिसकी जांच चल रही है.
पिछले साल एसीबी की कार्रवाई के दौरान अमानतुल्लाह खान के कुछ करीबियों के पास से डायरियां मिली थीं. जिसमें हवाला ट्रांसजेक्शन का जिक्र किया गया था. कुछ विदेश से भी लेन-देन होने की बात सामने आई थी. एसीबी ने कार्रवाई के बाद ईडी के साथ इस मामले को लेकर जानकारियां साझा की थी.
यह भी पढ़ें- Manipur Violence: मणिपुर में युवक को जिंदा जलाने का वीडियो वायरल, सरकार बोली- पुरानी है घटना
बता दें कि हाल ही में AAP सांसद संजय सिंह को ईडी ने छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था. उन्हें नई शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तार किया गया है. जिसमें कथित तौर पर उनके शामिल होने के आरोप लगे हैं, ईडी ने संजय सिंह से पूछताछ की है. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है. संजय सिंह से पहले दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदियो को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया था. मनीष सिसोदिया भी जेल में बंद हैं. वहीं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी भ्रष्टाचार के मामले में जेल में हैं.
UAE Oil Spill: UAE के तट के पास समुद्र में फैला तेल लगातार बढ़ता जा…
राजस्थान की जोजरी नदी में प्रदूषण और अवैध खनन के स्वतः संज्ञान मामले पर सुनवाई…
बेटियों को घर से बाहर भेजने से पहले परिवार के मन में उनकी सुरक्षा को…
सुप्रीम कोर्ट ने एनजीटी को तेलंगाना स्टेट मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की याचिका पर जल्द फैसला…
Allahabad High Cour: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ किया है कि आधार कार्ड उम्र का…
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…