देश

Delhi News: अरविंद केजरीवाल को आज गिरफ्तार करेगी ED? सीएम आवास के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा, स्टाफ को अंदर जाने से रोका गया

Delhi CM Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल तीसरी बार भी ईडी के सामने पेश नहीं हुए. उन्होंने प्रवर्तन निदेशालय को लिखित जवाब दिया है. इसी बीच मंत्री सौरभ भारद्वाज और शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना ने बुधवार को दावा किया था कि ED सीएम केजरीवाल को कल (4 जनवरी) सुबह गिरफ्तार कर सकती है. इसी बीच आज (4 जनवरी) सुबह से ही सीएम अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर हलचल तेज हो गई है. दिल्ली पुलिस ने घर की ओर जाने वाले सभी रास्तों को बंद कर दिया है. सीएम आवास के स्टाफ को भी घर के अंदर जाने से रोक दिया गया है.

आवास के बाहर पहुंचने लगे AAP नेता

वहीं AAP नेताओं का हुजूम भी सीएम आवास पर पहुंचने लगा है. उनका कहना है कि अगर अरविंद केजरीवाल के घर पर ED पहुंचती है तो उसका विरोध किया जाएगा. बीजेपी ने ईडी की ओर से जारी समन पर पेश न होने को लेकर हमला बोला है. दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि सीएम केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश न होकर ये दिखाने की कोशिश कर रहे हैं कि उन्हें देश की न्यायिक व्यवस्था पर भरोसा नहीं है.

ED ने तीसरी बार भेजा था समन

बता दें कि ईडी ने सीएम केजरीवाल को तीसरी बार पूछताछ के लिए समन भेजा था, लेकिन सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए. अरविंद केजरीवाल को ईडी ने आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए बुलाया था. ईडी के समन का जवाब सीएम केजरीवाल ने लिखित में जवाब भेजकर नोटिस को अवैध करार दिया. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि ईडी सीएम को बार-बार नोटिस भेजकर लोकसभा चुनाव प्रचार से रोकने के लिए उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है.

यह भी पढ़ें- Delhi News: “ED कल सुबह सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार करने वाली है”, मंत्री सौरभ भारद्वाज ने पोस्ट शेयर कर किया बड़ा दावा

ईडी गिरफ्तार करने की साजिश रच रही है-AAP

आम आदमी पार्टी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हैं, लेकिन ईडी ने समन उन्हें गिरफ्तार करने की साजिश के तहत भेजा है. AAP का ये भी आरोप है कि ईडी बार-बार इसलिए नोटिस भेज रही है, जिससे उन्हें लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तार कर लिया जाए और वह प्रचार न कर पाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘सजा’ देने के चक्कर में कानून हाथ में! मंदिर परिसर में युवक की बेरहमी से पिटाई, वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

Muzaffarnagar Temple case: मुजफ्फरनगर में मंदिर परिसर में एक युवक की कथित तौर पर लात-घूंसों…

8 minutes ago

विथ्या रामराज ने रचा इतिहास: 42 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज

विथ्या रामराज ने एशियन गेम्स 2026 की 400 मीटर हर्डल्स में 54.75 सेकंड का समय…

13 minutes ago

‘राहत सामग्री बांट रहे या मौत?’ समस्तीपुर में ओवरलोडेड नाव पर मची लूट, VIDEO वायरल

समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…

26 minutes ago

3 शादियां, 9 बच्चे और चौथे अफेयर का शक! हरदोई में महिला ने पति का आधा सिर मुंडवाकर पहनाई जूतों की माला

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…

53 minutes ago

‘भगवान राम अमीरों के, शिव गरीबों के!’ सीएम रेवंत रेड्डी के बयान पर भड़की बीजेपी, कहा- हिंदुओं को बांट रही कांग्रेस

Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…

1 hour ago