सांकेतिक फोटो-सोशल मीडिया
Periods Pain Home Remedies: तिल का सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. सर्दियों में इसकी महत्वता और बढ़ जाती हैं क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है. सर्दी में इसकी चकली, हलवा और लड्डू बनाकर खाएं जा सकते हैं. वैसे, तो तिल घर के सभी लोगों को दिए जा सकते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं महिलाओं को सर्दी में इसके सेवन से कई तरह के फायदे मिलते हैं. यह अनियमित पीरियड्स और हार्मोन इंबैलेंस की समस्या को दूर करते हैं. इसके सेवन से महिलाओं की हड्डियां मजबूत होने के साथ शरीर का दर्द भी कम होता हैं.
इसमें कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम, प्रोटीन, विटामिन ए, सी और सोडियम. इसके सेवन से महिलाओं के मसल्स मजबूत बनते हैं और पाचन-तंत्र से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं. आइए जानते हैं महिलाओं के लिए तिल के अन्य फायदों के बारे में.
सर्दी में महिलाओं को तिल के सेवन से हड्डियां मजबूत बनती हैं. तिल में मौजूद कैल्शियम और एमिनो एसिड होता है जो हड्डियों में मजबूती प्रदान करता है. इसके सेवन से शरीर की थकावट दूर होने के साथ शरीर की कमजोरी को भी दूर करता है.
अनियमित खानपान और तनाव की वजह से कई बार महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की समस्या हो जाती है. ऐसे में तिल के सेवन से इस समस्या से राहत पाई जा सकती है. तिल में फैटी एसिड पाया जाता है, जो पीरियड्स को रेगुलर करता है
महिलाओं को अक्सर हार्मोन इंबैलेंस की समस्या हो जाती है. तिल में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में एस्ट्रोजन के लेवल को बढ़ाता है. साथ ही तिल में एंटीऑक्सीडेंटस और एंटीबैक्टीरियल तत्व पाए जाते हैं, जो हार्मोन इंबैलेंस की समस्या को ठीक करते हैं.
सर्दी में महिलाएं अगर तिल का सेवन करती हैं, तो तिल अंदरूनी तौर पर स्किन को हाइड्रेट करता है. वहीं तिल में विटामिन बी और विटामिन ई पाया जाता है, जो स्किन को पोषण देने के साथ त्वचा को चमकदार बनाता है. तिल स्किन को मुलायम भी बनाता है.
सर्दी में अक्सर एनर्जी काफी कम हो जाती है और आलस्य भी रहता है. ऐसे में महिलाएं अगर नियमित तौर पर तिल का सेवन करें, तो शरीर को एनर्जी मिलती है. तिल में ओमेगा -3 पाया जाता है, जो शरीर को एनर्जी देता है. महिलाओं को तिल से कई तरह के फायदे मिलते हैं. हालांकि, इनका सेवन सीमित मात्रा में ही करें. अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें.
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…
Diwali Rashifal: 8 नवंबर 2026 को दिवाली के खास अवसर पर ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार…