देश

आज ED के सामने पेश होंगे CM केजरीवाल, 5 समन पर पेश नहीं होने पर कोर्ट में हो चुकी पेशी

ED Will Interrogate cm Arvind Kejriwal today: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से आज ईडी पूछताछ करेगी. जांच एजेंसी ने सीएम को छठा समन जारी किया था. ईडी ने यह समन कोर्ट के आदेश के बाद जारी किया था. इससे पहले ईडी केजरीवाल को पांच समन 17 जनवरी, 21 दिसंबर, 2 नवंबर, 2 फरवरी और 3 जनवरी को भेज चुकी हैं. हालांकि पांच समन के बाद सीएम ईडी के सामने पेश नहीं हुए ऐसे में ईडी ने कोर्ट में याचिका दायर की.

कोर्ट ने एजेंसी की याचिका पर सुनवाई करते हुए 17 फरवरी को अदालत में हाजिर होकर पेश नहीं होने का कारण बताने को कहा था. इसके बाद सीएम 17 फरवरी को वर्चुअली कोर्ट के सामने पेश हुए थे. इस दौरान उन्होंने कोर्ट को बताया कि विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और बजट सत्र के कारण वे पेश नहीं हो पाए. अब इस मामले में अगली सुनवाई 16 मार्च को होगी. ऐसे में वे उस दिन कोर्ट में पेश हो सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः  PM Modi In Sambhal: पीएम मोदी आज करेंगे श्री कल्कि धाम का शिलान्यास, जानें, मिनट-टू-मिनट का कार्यक्रम

ईडी को है गिरफ्तारी का अधिकार

बता दें कि ईडी के पास यह अधिकार है कि अगर वे बार-बार समन भेजन के बावजूद कोर्ट के सामने पेश नहीं होते हैं तो धारा-45 के तहत उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो सकता है. ऐसे में अगर सीएम पेश नहीं हो पाने की ठोस वजह बताते हैं तो ईडी समय दे सकती है. मनी लाॅन्ड्रिंग एक्ट में प्रावधान है कि अगर कोई जांच एजेंसी के नोटिस की बार-बार अवहेलना करता है तो उसकी गिरफ्तारी भी हो सकती है.

विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप

बता दें कि 16 फरवरी को सीएम केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वास मत पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में ऑपरेशन लोटस चला रही है. उन्होंने हमारी पार्टी के 2 विधायकों से चर्चा की और दावा किया कि केजरीवाल को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि दोनों विधायकों को भाजपा ने कहा कि पार्टी के 21 विधायक उनके संपर्क में हैं और उन्हें सरकार गिराने के लिए 25-25 करोड़ रुपए ऑफर किए गए हैं.

ये भी पढ़ेंः पीएम मोदी आज लखनऊ में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी-4 का उद्घाटन करेंगे, प्रदेश को देंगे 10 लाख करोड़ की सौगात

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

फिल्मी सितारों की दिवाली: कहीं रोशनी, कहीं रौनक, कहीं परिवार के साथ खुशियों का जश्न

Bollywood Celebrities Diwali: बॉलीवुड सितारों की दिवाली में परिवार, परंपरा, पूजा और ग्लैमर का खूबसूरत…

6 hours ago

ममता बनर्जी को दिल्ली पुलिस का नोटिस, 2013 के संसद मार्ग मामले में गवाह के तौर पर मांगा बयान; बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Mamata Banerjee Parliament Street Case: दिल्ली पुलिस ने पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी…

7 hours ago

चीन ने पाकिस्तान को दिया धोखा? 316 अरब डॉलर की तरबेला बांध परियोजना टूटी

Tarbela Dam Accident: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा स्थित तरबेला 5वें विस्तार जलविद्युत परियोजना में निर्माण…

7 hours ago

ईरान ने ट्रंप को सुना दिया साफ-साफ, पहले शर्तें पूरी करो, फिर होगी टेबल पर बात

Iran US Negotiations: ईरान ने साफ कर दिया है कि वह अमेरिका के साथ किसी…

8 hours ago

अमेरिकी चुनाव पर ट्रंप का बड़ा सवाल, वोटिंग मशीनों को लेकर क्या बोले?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में चुनाव की पारदर्शिता पर सवाल…

9 hours ago

कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, 137 एंटी-कैंसर दवाओं के दाम घटे, 96.45% तक सस्ती हुईं दवाएं

कैंसर के इलाज को सस्ता बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए सरकार ने…

9 hours ago