लाइफस्टाइल

चेहरे की झुर्रियों को दूर करने के लिए करें इस खास चाय का इस्तेमाल, जानें क्या है फायदे

Green Tea Benefits:बढ़ती उम्र में चेहरे का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी है. हर किसी की ख्वाहिश होती है वो हमेशा जवान और सुंदर नजर आए. लेकिन 30 के बाद स्किन पर झुर्रियां, डार्क सर्कल, फाइन लाइन नजर आने लगती है. बढ़ती उम्र के साथ त्वचा की चमक और सुंदरता बरकरार रखने के लिए केवल ब्यूटी प्रॉडक्ट्स काफी नहीं है. ऐसे में उनका समय रहते उपाय कर लेना चाहिए. सबसे पहले तो खानपान समय से करें और व्यायाम जरूर कीजिए.

ये दो चीजें काफी होती हैं बढ़ती उम्र का असर कम करने के लिए कुछ नुस्खों (Home remedy) को अपनाना चाहिए. ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर चमक पाना चाहती है तो अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी के साथ करें. ग्रीन टी में कई ऐसे तत्व होते हैं जो त्वचा के साथ स्वास्थय को बनाए रखने में मदद करते हैं. आइए जानते है ग्रीन टी के फायदों के बारे में.

ग्रीन टी पीने के फायदे

ग्रीन टी चेहरे की त्वचा के लिए एंटी-एजिंग एजेंट के रुप में काम करती है जो समय से पहले होने वाली झुर्रियों और स्किन संबंधी समस्याओं को दूर रखती है. यह आपकी त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करती है. इससे स्किन में सुधार होता है. यह पेट को हेल्दी रखने के लिए फायदेमंद होती है और मुंहासे और ड्राई स्किन जैसी त्वचा संबंधी परेशानियों को भी कम कर सकती है.

शरीर में सूजन को करें कम

ग्रीन टी आपके शरीर में सूजन को कम करती है क्योंकि इसमें आवश्यक एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो एक्जिमा और सोरायसिस जैसी त्वचा की परेशानियों को कम करने में मदद करते हैं. साथ ही आपके स्किन की चमक को बरकरार रखते हैं.

ये भी पढ़ें:आप भी लोहे के बर्तन को रगड़-रगड़ कर थक गए हैं? तो आज इन घरेलू नुस्खों को अपनाएं

तवान कम करें

ग्रीन टी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है. ये शरीर में मुक्त कणों से लड़ने और तनाव को रोकने साथ ही उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में मदद करती है.

मुंहासों के लिए फायदेमंद

ग्रीन टी मुंहासों को बढ़ने से रोकती है. यह मुंहासे से जुड़े हार्मोन को भी नियंत्रित करती है जिससे आपकी त्वचा साफ रहती है.

वजन कम करें

रोजाना ग्रीन टी का सेवन आपको वजन कम करने में मदद कर सकता है. इसके अलावा शरीर में फैट को भी बढ़ावा देता है. ग्रीन टी पहले से बनी चर्बी को घटाने का काम नहीं करती लेकिन चर्बी को बनने से रोकने का काम जरूर करती है.

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

58 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

1 hour ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

1 hour ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

1 hour ago