पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत के बनगांव लोहाघाट में मल्लिकार्जुन स्कूल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया और उत्तराखंड के तरक्की में मिलकर योगदान देने की लोगों से अपील की.
उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड सरकार शिक्षा को लेकर बहुत ही संवेदनशील है. शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में भी शामिल है. हम चाहते हैं कि सूदर क्षेत्रों के हमारे नौनिहालों को, हमारे बच्चों को, सामान्य परिवारों में पैदा हुए हमारे बेटे-बेटियों को पूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए. उसकी गुणवत्ता होनी चाहिए. इसके लिए हम सबका प्रयास जारी है.’
उन्होंने कहा, ‘इसमें समाज के लोग भी आगे आ रहे हैं और सरकार लगातार प्रयास कर रही है. जहां जिस प्रकार के सहयोग और प्रोत्साहन की आवश्यकता है, हम कर रहे हैं. स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं कि वो आगे आकर जिन क्षेत्रों में भी शिक्षा के लिए काम करने की जरूरत है, वहां मिलकर काम करके एक आदर्श राज्य के रूप में, जो हम सबका संकल्प है, वो पूरा हो.’
सीएम धामी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से जो कहा था कि 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, उसको बनाना हम सबका कर्तव्य है. हम सभी उत्तराखंडवासी एक दिशा में बढ़ेंगे. आने वाले 10 साल में उत्तराखंड की उन्नति के होंगे, उत्तराखंड की गति के होंगे, इसे हम सब मूर्त रूप देंगे.’
अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर पूछ गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘अतिथि शिक्षकों के लिए हमने पहले कार्यकाल में उनका वेतनमान है, उसे बढ़ाया है. उनके द्वारा लगातार हमसे संवाद किया ही जा रहा है. जो भी व्यवस्था बनेगी हम कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द वो हो जाए.’
इस संबंध में उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में शिक्षा का अहम योगदान है. शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इन प्रयासों से हम न केवल समाज के हर वर्ग को जोड़ रहे हैं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की दिशा में भी काम कर रहे हैं. प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि वे शैक्षिक दृष्टिकोण से सक्षम बनने के साथ ही रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हों.’
सोशल साइट एक्स पर शुक्रवार को किए गए एक पोस्ट में उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया. उन्होंने लिखा, ‘शासकीय आवास पर भारतीय संविधान के निर्माता और महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समता और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में हमारे लिए एक अमूल्य धरोहर है. आइए, हम सभी उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण हेतु संकल्पित हों.’
-भारत एक्सप्रेस
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…
बारामुल्ला में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 और जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर…