Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में शिक्षा का योगदान अहम: सीएम पुष्कर धामी

उत्तराखंड के लोहाघाट में एक स्कूल के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया और राज्य की तरक्की में सभी को मिलकर योगदान देने की अपील भी की.

पुष्कर सिंह धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को चंपावत के बनगांव लोहाघाट में मल्लिकार्जुन स्कूल के उद्घाटन समारोह में भाग लिया. इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने शिक्षा को सरकार की प्राथमिकता बताया और उत्तराखंड के तरक्की में मिलकर योगदान देने की लोगों से अपील की.

शिक्षा को लेकर प्रयास जारी

उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड सरकार शिक्षा को लेकर बहुत ही संवेदनशील है. शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में भी शामिल है. हम चाहते हैं कि सूदर क्षेत्रों के हमारे नौनिहालों को, हमारे बच्चों को, सामान्य परिवारों में पैदा हुए हमारे बेटे-बेटियों को पूर्ण शिक्षा मिलनी चाहिए. उसकी गुणवत्ता होनी चाहिए. इसके लिए हम सबका प्रयास जारी है.’

उन्होंने कहा, ‘इसमें समाज के लोग भी आगे आ रहे हैं और सरकार लगातार प्रयास कर रही है. जहां जिस प्रकार के सहयोग और प्रोत्साहन की आवश्यकता है, हम कर रहे हैं. स्वयंसेवी संस्थाएं भी आगे आ रही हैं. मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं कि वो आगे आकर जिन क्षेत्रों में भी शिक्षा के लिए काम करने की जरूरत है, वहां मिलकर काम करके एक आदर्श राज्य के रूप में, जो हम सबका संकल्प है, वो पूरा हो.’

21वीं सदी में उत्तराखंड

सीएम धामी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी ने बाबा केदारनाथ की भूमि से जो कहा था कि 21वीं सदी का ​तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा, उसको बनाना हम सबका कर्तव्य है. हम सभी उत्तराखंडवासी एक दिशा में बढ़ेंगे. आने वाले 10 साल में उत्तराखंड की उन्नति के होंगे, उत्तराखंड की गति के होंगे, इसे हम सब मूर्त रूप देंगे.’

अतिथि शिक्षकों के नियमितीकरण की मांग को लेकर पूछ गए एक सवाल पर उन्होंने कहा, ‘अतिथि शिक्षकों के लिए हमने पहले कार्यकाल में उनका वेतनमान है, उसे बढ़ाया है. उनके द्वारा लगातार हमसे संवाद किया ही जा रहा है. जो भी व्यवस्था बनेगी हम कोशिश करेंगे कि जल्द से जल्द वो हो जाए.’

विकसित भारत का संकल्प

इस संबंध में उन्होंने सोशल साइट एक्स पर एक पोस्ट भी किया. उन्होंने लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में शिक्षा का अहम योगदान है. शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे इन प्रयासों से हम न केवल समाज के हर वर्ग को जोड़ रहे हैं, बल्कि एक सशक्त और आत्मनिर्भर राष्ट्र की दिशा में भी काम कर रहे हैं. प्रदेश में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा प्रदान की जा रही है, ताकि वे शैक्षिक दृष्टिकोण से सक्षम बनने के साथ ही रोजगार के अवसरों के लिए भी तैयार हों.’

बाबा साहब को नमन किया

सोशल साइट एक्स पर शुक्रवार को किए गए एक पोस्ट में उन्होंने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धासुमन भी अर्पित किया. उन्होंने लिखा, ‘शासकीय आवास पर भारतीय संविधान के निर्माता और महान समाज सुधारक बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, समता और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में हमारे लिए एक अमूल्य धरोहर है. आइए, हम सभी उनके आदर्शों पर चलकर एक समतामूलक समाज के निर्माण हेतु संकल्पित हों.’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital