आस्था

शनि देव 2038 तक इन राशियों पर बरपाएंगे ‘साढ़ेसाती’ का कहर, टूटेगा दुखों का पहाड़

Shani Sadhe Sati: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को क्रूर ग्रह माना गया है. न्याय के देवता कहे जाने वाले शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. 9 ग्रहों में शनि ही एकमात्र ऐसा ग्रह है जो सबसे धीमी गति से चाल बदलता है. यही वजह है कि शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के दौरान लोगों को अधिक समय तक कष्टों का सामना करना पड़ता है.

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) के मुताबिक जिस राशि पर शनि की साढ़ेसाती होती है उससे अगली और 12वें स्थान वाली राशि को भी साढ़ेसाती का प्रकोप झेलना पड़ता है. इन 3 राशियों का सफर पूरा करने में शनि देव को साढ़ेसात साल का समय लगता है. इसे ही साढ़ेसाती कहा जाता है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, कुछ राशियों को साल 2038 तक शनि की साढ़ेसाती का कष्ट झेलना पड़ सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

अगले साल शुरू होगी मेष राशि पर साढ़ेसाती

शनि देव (Shani Dev) इस वक्त कुंभ राशि में मौजूद हैं और अगले साल यानी 2025 में मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे. ऐसे में अगले साल मेष राशि में शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा. इसके अलावा 2025 में मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा और कुंभ राशि पर आखिरी चरण होगा. कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती 3 जून 2027 तक रहेगी. अगले साल यानी 2025 में शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही मेष राशि में साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी जो कि 2032 तक रहेगी.

6 राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती

इसके अलावा वृषभ राशि पर 2027 में शनि की साढ़ेसाती (Shani Ki Sadhe Sati) का पहला चरण शुरू होगा. मिथुन राशि में शनि की साढ़ेसाती की 8 अगस्त 2029 से शुरू होगी जो अगस्त 2036 में समाप्त होगी. जबकि, कर्क राशि में शनि की साढ़ेसाती मई, 2032 से शुरू होगी. जो 22 अक्टूबर 2038 तक रहेगी. ऐसे में साल 2025 से 2038 तक मेष, वृषभ, कर्क, कुंभ और मीन राशि से जुड़े लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रकोप रहने वाला है.

2025 में इन राशियों को मिलेगी साढ़ेसाती और ढैय्या से मुक्ति

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2025 में जब शनि देव मीन राशि में प्रवेश करेंगे तो मकर राशि के लोगों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी. जबकि कर्क और वृश्चिक राशि से संबंधित लोगों को शनि की ढैय्या Shani Ki Dhaiya) से छुटकारा मिल जाएगा.

यह भी पढ़ें: शुक्र की चाल बदलते ही पलट जाएगी इन 5 राशि वालों की किस्मत! करियर और बिजनेस में लगेंगे चार चांद

Dipesh Thakur

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

3 minutes ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

19 minutes ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

34 minutes ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

52 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

1 hour ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

1 hour ago