हंगामा और नारेबाजी करते लोग
Electricity Strike in UP: उत्तर प्रदेश में तीन दिन से लगातार जारी बिजली कर्मियों की हड़ताल से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जहां एक ओर उद्योग ठप हो गए हैं, बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं. तो वहीं तमाम ऐसे इलाके भी हैं, जहां पिछले तीन दिन से लगातार बिजली की सप्लाई ठप रही है, जिससे लोग पानी के लिए तरस गए हैं. बिजली कटौती से हलकान लोग शनिवार देर रात सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया. लखनऊ में लोगों को समझाने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा.
जहां एक ओर बिजली कटौती से प्रदेश भर की जनता परेशान है तो वहीं राजधानी में भी लोगों का बुरा हाल है. बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने देर रात सड़क पर जमकर हंगामा किया. लखनऊ के थाना मानक नगर क्षेत्र के श्रृंगार नगर में सड़कों पर भारी तादात में लोग उतर आए और जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की. इस पर ADCP West चिरंजीव नाथ सिन्हा ने लोगों से वार्ता की और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क खाली कराई. इसी के साथ उनकी समस्याएं भी सुनी व देर रात सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर बिजली सप्लाई चालू कराई. इस पर लोग एडीसीपी को धन्यवाद देते दिखाई दिए. इस दौरान मौके पर SHO मानक नगर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही.
वहीं, बिजली कटौती से प्रदेश भर में शनिवार को औद्योगिक क्षेत्रों में शनिवार को भी उत्पादन प्रभावित हुआ. उद्योमियों का कहना है कि अभी तक छिटपुट कटौती है, लेकिन हड़ताल अगर लम्बी चली तो परेशानी बढ़ सकती है.
इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अधिशासी निदेशक डीएस वर्मा ने बताया कि कानपुर, वाराणसी सहित कई जगह की बिजली समस्या की शिकायतें मिल रही हैं. हालांकि निगमों ने भरोसा दिया है कि उन्हें बिजली मिलती रहेगी. वहीं पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नया सत्र शुरू होने के बाद बच्चों पर नए कोर्स को लेकर पढ़ाई का दबाव है. तो वहीं बिजली कटौती की समस्या बच्चों को और परेशान कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
FIR On Anant Singh Mokama: बिहार में चुनावी सरगर्मी के बीच मोकामा विधायक अनंत सिंह…
YOGI GOVT HIGH-TECH UP JAILS: उत्तर प्रदेश की जेलों को अभेद्य, आधुनिक और तकनीकी रूप…
UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव 2027 से पहले जानिए यादव समाज की सियासी ताकत…
बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…
सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…
SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…