देश

Delhi: श्रद्धा जैसी खौफनाक वारदात, कई टुकड़ों में मिला महिला का शव, पॉलीथिन बैग से खोपड़ी, पंजा और बाजू बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Sarai Kale Khan Women murder: राजधानी दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ क्राइम की घटनाओं का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है. श्रद्धा हत्याकांड की तरह ही एक और महिला का शव टुकड़ों में मिला है. दिल्ली के सराय काले खां इलाके में एक महिला का शव टुकड़ों में मिलने से सनसनी फैल गई. लाश के कई टुकड़े करके उसे प्लास्टिक पॉलीथिन में डालकर उसे फेंक दिया गया.

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पायी है. राहगीरों को जब बदबू आने लगी तो इस बारे में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. जानकारी के मुताबिक, महिला का शव सराय काले खां बस स्टैंड के पास से मिला है.

कई टुकड़ों में मिला महिला शव

मामले की जानकारी सन लाइट कॉलोनी थाने की पुलिस को शनिवार दोपहर करीब 12 बजे दी गई. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पॉलीथिन बैग को खोला तो उसमें महिला के शव के कई टुकड़े मिले. शव को दिखकर ऐसा लगा रहा है कि उसको देखकर ही हत्यारा कितना बेरहम होगा. जानकारी के मुताबिक, सफेद कलर की पॉलीथिन में महिला का सर, बाजू, हाथ का पंजा और अन्य पार्ट्स बरामद हुए हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi: बीच सड़क पर लड़की को जबरन घसीटकर कार में घुसाया, की मारपीट, जांच में जुटी पुलिस, VIDEO VIRAL

पुलिस शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है. अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर FSL की टीम को बुलाया गया और उसने स्पॉट का मुआयना किया और सबूत इकठ्ठे किए. मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए क्राइम ब्रांच को भी शामिल किया गया है.

नोएडा में भी मिले थे शव के टुकड़ें

इससे पहले दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर आठ में एक महिला के शव के टुकड़े मिले थे अब इसका सराय काले खां की घटना से कनेक्शन जुड़ता हुआ नजर आ रहा है. दिल्ली की घटना सामने आने पर नोएडा पुलिस भी अलर्ट हो गई है. नोएडा पुलिस की एक टीम दिल्ली पुलिस से संपर्क साधकर काले खां में मिले महिला के शव टुकड़ों की पड़ताल व जानकारी हासिल करने गई हैं. नोएडा पुलिस दोनों घटनाओं को आपस में जोड़ कर महिला की पहचान करने की कोशिश में जुटी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

BCCI पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में हुआ फेरबदल, प्रज्ञान ओझा बनें नए अध्यक्ष

बीसीसीआई ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर…

27 minutes ago

चुनावी हलफनापे में गलत जानकारी पर वोटर करा सकेगा क्रिमिनल केस: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला देते हुए कहा है कि चुनावी हलफनामे में गलत जानकारी…

50 minutes ago

रावण की आंखों से बरसेंगे अंगारे, नाभि पर चलेगा चक्र: जानिए देश में कहां-कहां दिखेंगे दशहरे पर सबसे अनोखे दशानन

SRIGANGANAGAR 75TH VIJAYADASHAMI FESTIVAL: राजस्थान के श्रीगंगानगर में विजयदशमी के अवसर पर 70 फीट ऊंचे…

57 minutes ago

देवर-भाभी वाले पोर्न वीडियो बैन: ब्रिटेन के नए नियमों से भारत के लिए क्या हैं सबक?

Devar Bhabhi Porn Ban: ब्रिटेन ने पोर्न वीडियो में सेक्स के दौरान चोकिंग और देवर-भाभी,…

1 hour ago

Vijayadashami 2026: रावण के 10 सिर सिर्फ कहानी नहीं, इंसान की 10 बड़ी कमजोरियों का संदेश भी हैं

Vijayadashami 2026: विजयादशमी 2026 पर जानें रावण (Ravana) के 10 सिरों का रहस्य. क्या वास्तव…

1 hour ago