Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Electricity Strike in UP: बिजली कर्मियों की हड़ताल से उद्योगों को झटका, पढ़ाई हो रही डिस्टर्ब, पानी को तरसे लोग, देर रात सड़क पर उतरी जनता

UP News: बिजली कटौती से परेशान लोग शनिवार देर रात राजधानी की सड़क पर उतर कर जमकर हंगामा किया. इस पर एडीसीपी वेस्ट चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बिजली सप्लाई चालू कराई.

Electricity Strike in UP

हंगामा और नारेबाजी करते लोग

Edited by Nitish Pandey

Electricity Strike in UP: उत्तर प्रदेश में तीन दिन से लगातार जारी बिजली कर्मियों की हड़ताल से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. जहां एक ओर उद्योग ठप हो गए हैं, बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं. तो वहीं तमाम ऐसे इलाके भी हैं, जहां पिछले तीन दिन से लगातार बिजली की सप्लाई ठप रही है, जिससे लोग पानी के लिए तरस गए हैं. बिजली कटौती से हलकान लोग शनिवार देर रात सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया. लखनऊ में लोगों को समझाने के लिए पुलिस को आगे आना पड़ा.

जहां एक ओर बिजली कटौती से प्रदेश भर की जनता परेशान है तो वहीं राजधानी में भी लोगों का बुरा हाल है. बिजली कटौती से नाराज़ लोगों ने देर रात सड़क पर जमकर हंगामा किया. लखनऊ के थाना मानक नगर क्षेत्र के श्रृंगार नगर में सड़कों पर भारी तादात में लोग उतर आए और जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की. इस पर ADCP West चिरंजीव नाथ सिन्हा ने लोगों से वार्ता की और आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर सड़क खाली कराई. इसी के साथ उनकी समस्याएं भी सुनी व देर रात सम्बंधित अधिकारियों से वार्ता कर बिजली सप्लाई चालू कराई. इस पर लोग एडीसीपी को धन्यवाद देते दिखाई दिए. इस दौरान मौके पर SHO मानक नगर व भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रही.

ये भी पढ़ें- UP News: बिजली कर्मियों की हड़ताल से यूपी में त्राहि-त्राहि, 3 हजार से अधिक कर्मचारी बर्खास्त, 22 कर्माचारी नेता सहित 29 पर एस्मा, सरकार से बातचीत में नहीं बनी बात

वहीं, बिजली कटौती से प्रदेश भर में शनिवार को औद्योगिक क्षेत्रों में शनिवार को भी उत्पादन प्रभावित हुआ. उद्योमियों का कहना है कि अभी तक छिटपुट कटौती है, लेकिन हड़ताल अगर लम्बी चली तो परेशानी बढ़ सकती है.

इंडियन इंडस्ट्री एसोसिएशन के अधिशासी निदेशक डीएस वर्मा ने बताया कि कानपुर, वाराणसी सहित कई जगह की बिजली समस्या की शिकायतें मिल रही हैं. हालांकि निगमों ने भरोसा दिया है कि उन्हें बिजली मिलती रहेगी. वहीं पढ़ने वाले बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. नया सत्र शुरू होने के बाद बच्चों पर नए कोर्स को लेकर पढ़ाई का दबाव है. तो वहीं बिजली कटौती की समस्या बच्चों को और परेशान कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital