होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मुंबई में बेटी ने मां की हत्या की (फोटो प्रतीकात्मक)
Mumbai crime news: आर्थिक राजधानी मुंबई से एक इंसानियत को शर्मसार करना वाला मामला सामने आया है. यहां एक 23 साल की लड़की ने अपनी 55 साल की मां की कथित तौर पर हत्या कर दी. महिला इतनी बेरहम थी कि उसने सिर्फ अपनी मां की हत्या ही नहीं की बल्कि उसके शव को कई टुकड़ों में काट दिया और फिर उसे अपने घर में छुपा कर रख दिया. महिला ने शव के टुकड़ों को करीब दो महीनों तक छुपाकर रखा था. वहीं महिला ने शव की बदबू से बचने के लिए महिला ने चाय पाउडर, 35-40 बोतल एयर फ्रेशनर और फिनाइल का इस्तेमाल किया था.
फिलहाल मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि महिला का नाम रिंपल जैन है.उसने अपने मां के शव को काटने और उसकी बदबू को दबाने के तरीकों के बारे में जानने के लिए इंटरनेट का सहारा लिया था.
पुलिस की पूछताछ में रिंपल जैन ने बताया कि “पिछले साल 27 दिसंबर को उसकी मां वीना कथित तौर पर पहली मंजिल से गिर गई थी. उनके घर के नीचे स्थित एक चीनी भोजनालय में काम करने वाले दो लोगों ने वीना को वापस घर लाने में मदद की थी. रिंपल ने दावा किया है कि उसकी मां, जिसे सिर सहित कई जगह चोटें लगी थीं, उन्होंने उसके कारण दम तोड़ दिया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसे डॉक्टर के पास नहीं ले जाया गया और उसने घर पर ही दम तोड़ दिया.”
पुलिस के मुताबिक, रिंपल को डर था कि उसकी मां की मौत का दोषी उसे ठहराया जाएगा. इसलिए उसने शव के टुकड़े कर दिए और उससे बचने के लिए इंटरनेट पर तरीका शुरू कर दिया. उनसे कहा कि उसने लालबाग बाजार के पास एक दुकान से एक इलेक्ट्रिक मार्बल कटर खरीदा था ताकि शरीर को काटा जा सके.
हालांकि पुलिस को अभी तक हत्या के पीछे के मकसद का पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने कहा कि मां और बेटी के बीच विवाद हुआ करता था. पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के मामले में 27 वर्षीय एक व्यक्ति का बयान दर्ज किया. उस व्यक्ति से कई घंटों तक पूछताछ की गई लेकिन बाद में उसे जाने दिया गया.
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…
मेटा ने 2026 की पहली छमाही में भारत में बाल यौन शोषण से जुड़े 53…
Why Congress Surrender In MLC Election: कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा…
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…