Elvish Yadav Case
Elvish Yadav Case: गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एनसीआर में रेव पार्टियों में सांप का जहर बेचने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. इसके बाद इस केस में रियलिटी टीवी शो बिग बॉस ओटीटी विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव का नाम भी सामने आया. अब खबर आई है कि नोएडा पुलिस द्वारा बरामद किए गए सांप के जहर को अब जांच के लिए लखनऊ की लैब भेजा जाएगा. इस मामले के तूल पकड़ने के बाद कोर्ट ने इजाजत दी है कि बरामद किया गया जहर किस सांप का है इसकी जांच लैब करे.यूपी के वन्य जीव विभाग ने NWCCB को पत्र लिखा है. रेव पार्टी में सांपों की आपूर्ति में यूपी के बाहर कई अन्य राज्यों के कनेक्शन मिलने के बाद विभाग ने यह पत्र लिखा है. नोएडा पुलिस की कार्रवाई के बाद वन विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है.
बता दें कि यूपी पुलिस को सूचना मिली थी कि नोएडा के रेव पार्टियों में सांप के जहर का इस्तेमाल किया जा रहा है. दरअसल, यह सूचना पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) ने दी थी. इस संगठन को सुल्तानपुर लोकसभा से भाजपा सांसद मेनका गांधी चलाती हैं.
पुलिस ने सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए 2 नवंबर को राहुल, टीटू नाथ, जयकरण, नारायण और रविनाथ को 20 मिलीलीटर सांप का जहर, पांच कोबरा, एक अजगर, 2 दो सिर वाले सांप और एक चूहा सांप के साथ गिरफ्तार कर लिया. इस बीच, एल्विश ने दावा किया कि वह निर्दोष है. एक्स पर 58 सेकंड के वीडियो में उन्होंने कहा, ” मेरे खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से निराधार और फर्जी हैं. मैं यूपी पुलिस के साथ सहयोग करने के लिए तैयार हूं. मैं पुलिस, प्रशासन और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से अनुरोध करता हूं कि अगर वे इसमें मेरी 0.1% भी संलिप्तता पाते हैं, मैं सभी आरोप स्वीकार करने के लिए तैयार हूं.”
पुलिस ने कहा कि वे यादव के खिलाफ लगाए गए आरोपों के संबंध में जांच कर रहे हैं.लअगर मामला सच पाया गया, तो हम एल्विश यादव को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम बनाएंगे या समन जारी कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहेंगे. डीसीपी राम बदन सिंह ने कहा, हमें अब तक उस आरोपी का कोई आपराधिक इतिहास नहीं मिला है जिसके पास से सांप बरामद किए गए थे.
यह भी पढ़ें: India Canada Relation: निज्जर हत्याकांड में भारत पर आरोप लगाने की साजिश का पर्दाफाश, खुलासे के बाद मचा हड़कंप
इस बीच शनिवार को एल्विश यादव को राजस्थान पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. हालांकि, जब राजस्थान पुलिस की नोएडा पुलिस से बातचीत हुई तो उन्होंने एल्विश को छोड़ दिया.
वहीं मेनका गांधी ने कहा कि उनके संगठन की यादव पर लंबे समय से नजर थी. वह अपनी तस्वीरों और वीडियो में अक्सर सांपों का इस्तेमाल कर रहा था. ये अजगर और कोबरा लुप्तप्राय प्रजातियां हैं. आपको यह समझना चाहिए कि जब कोबरा अपना जहर खो देते हैं, तो मर जाते हैं. अगर कोई इन सांपों का इस्तेमाल करता है, तो सात साल की सजा होती है.”
-भारत एक्सप्रेस
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…