देश

दिल्ली में स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में प्रार्थना सभा: बड़े भाई को याद कर भावुक हुए CMD उपेन्‍द्र राय, इन हस्तियों ने व्‍यक्‍त कीं शोक संवेदनाएं

Tribute to Rajesh Rai: भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति में आज राजधानी दिल्ली के चिन्मय मिशन परिसर में भावपूर्ण प्रार्थना सभा आयोजित की गई. 25 अक्टूबर को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन होने के बाद, 7 नवंबर को गाजीपुर स्थित उनके पैतृक गांव शेरपुर कलां में स्वर्गीय राजेश राय की तेरहवीं संपन्न हुई थी. आज की यह प्रार्थना सभा उनके परिवार, मित्रों और गणमान्य व्यक्तियों के बीच स्वर्गीय राजेश राय के सरल स्वभाव, ईमानदारी और संत-जैसे जीवन को याद करने का अवसर बनी. इस दौरान CMD उपेंद्र राय ने अपने बड़े भाई को याद करते हुए गहन शोक व्यक्त किया, जिससे वहां उपस्थित सभी जन भावुक हो गए.

CMD उपेंद्र राय का हृदयस्पर्शी शोक संदेश

प्रार्थना सभा के दौरान CMD उपेंद्र राय ने अपने बड़े भाई ‘गुड्डू भाई’ को याद करते हुए कहा, “गुड्डू भाई की मौत के समय मैं बहुत असहाय था. मैं गुड्डू भाई की याद में रो नहीं पाया. लेकिन उनके चले जाने से मुझे बहुत दुख हुआ.”

उन्होंने आपसी प्रेम-भाव व्‍यक्‍त करते हुए बताया-


“पांच भाई-बहनों के बीच गुड्डू भइया सबसे सहज, सरल और ईमानदार इंसान थे. मेरे से आयु में 7 साल बड़े थे. गांव और रिश्तेदारी गुड्डू भैया ही संभालते थे. गुड्डू भैया स्वभाव के संत थे, साधु थे.”

CMD उपेंद्र राय ने आगे कहा, “हमारे सबसे बड़े भाई एक कॉलेज में प्रिंसिपल हैं. उनके बाद दो बहनें. फिर राजेश भाई गुड्डू भाई थे.”

उन्होंने अपने भाई के निधन पर मिले संदेशों का उल्लेख करते हुए भावुकता से कहा,

“मेरे भाई के निधन पर महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, राहुल गांधी, अनुप्रिया पटेल ने शोक संदेश भेजा. जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा हमें सांत्‍वना देने मेरे घर आए.”

उन्होंने अपने दिवंगत भाई के गुणों की सराहना करते हुए कहा, “हम भाइयों-बहनों में गुड्डू भाई को कुछ नहीं चाहिए था. मुझे लगता है कि इंसानों का सबसे अच्छा गुण यही है.” CMD उपेंद्र राय ने खुद को परिवार का सबसे अच्छा श्रोता बताते हुए हास्य का पुट देते हुए कहा, “मैं परिवार में सबसे अच्छा श्रोता हूं. हालांकि, मेरे दोस्त और शुभचिंतक कहते हैं कि मैं थोड़ा बहुत अच्छा बोलने लगा हूं.” उनकी ये बातें सभा में उपस्थित सभी को गहरे तक छू गईं.

गणमान्य व्यक्तियों की श्रद्धांजलि और सांत्वना

इस प्रार्थना सभा में जम्मू-कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने विशेष रूप से परिवार से मुलाकात की और गहन संवेदना व्यक्त की. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं.

विख्यात कवि-कथावाचक कुमार विश्वास ने उपेंद्र राय को ढांढस बंधाते हुए भावुक संदेश दिया. अन्य प्रमुख हस्तियों में जनता दल (यू) के नेता केसी त्यागी, आचार्य पवन त्रिपाठी, डॉ. शिव कुमार शरीन, कांग्रेस नेता मुमताज पटेल, बीजेपी विधायक पंकज सिंह, हर्षवर्धन, नीरज शेखर, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम तथा पत्रकारिता जगत के कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए. सभी ने स्वर्गीय राजेश राय को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया.

प्रार्थना सभा में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी पहुँचे. इस दौरान उन्होंने दिवंगत राजेश राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रंद्धाजलि दी.

CMD उपेंद्र राय के आवास पर आयोजित शोक सभा में भी आचार्य पवन त्रिपाठी और अन्य ने परिवार के साथ समय बिताया. चिन्मय मिशन में हुई मुख्य सभा के दौरान उपस्थित लोग स्वर्गीय राजेश राय के तस्‍वीर पर माल्यार्पण करते नजर आए, जहां फूलों से सजी फ्रेम और दीप प्रज्वलन ने माहौल को और भी श्रद्धामय बना दिया.

निखिल बेरी की मधुर प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

प्रार्थना सभा में निखिल अवार्ड विजेता गायक निखिल बेरी की प्रस्तुति अत्यंत भावपूर्ण रही. उन्होंने ‘जीवन की प्रभु सांझ ढली है, अब तो शरण में ले लो..’ और ‘हमें रास्तों की जरूरत नहीं है, हमें तेरे पैरों के निशां मिल गए हैं…’ जैसे भजनों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. इन मधुर धुनों को सुनकर उपस्थित सभी लोग भावुक हो उठे, और कईयों की आंखें नम हो गईं. यह प्रस्तुति सभा के अंत की एक मार्मिक विदाई बनी.

CMD उपेंद्र राय के सोशल मीडिया हैंडिल (ट्विटर) पर इस प्रार्थना सभा का लाइव प्रसारण साझा किया, जिससे जुड़कर बहुत-से लोगों ने स्वर्गीय राजेश राय को श्रद्धांजलि दी. यह सभा न केवल परिवार का दुख कम करने वाली रही, बल्कि स्वर्गीय राजेश राय के जीवन दर्शन को नई पीढ़ी तक पहुंचाने वाली भी साबित हुई.

भारत एक्सप्रेस परिवार इस दुख की घड़ी में सभी शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त करता है. स्वर्गीय राजेश राय की स्मृति अमर रहे.

स्‍वर्गीय राजेश राय को श्रद्धांजलि: गाज़ीपुर के शेरपुर कला में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, आचार्य पवन त्रिपाठी और भाजपा प्रवक्‍ता प्रेम शुक्‍ला ने दी पुष्‍पांजलि

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

8 minutes ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

24 minutes ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

1 hour ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

1 hour ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

9 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

10 hours ago