देश

Delhi Red Fort Blast: ‘उमर ने दो-तीन दिन में घर आने के लिए कहा था’, दिल्ली विस्फोट केस के संदिग्ध का परिवार सामने आया

Delhi Red Fort Blast: दिल्ली में लाल किले के नजदीक हुए कार विस्फोट के संदिग्ध उमर उन नबी का परिवार सामने आया है. उमर की भाभी मुजम्मिला ने बताया कि पढ़ाई और परीक्षा की बात कहकर वह फोन पर कम बातें करता था, लेकिन उसने दो-तीन दिन में घर लौटने के लिए कहा था.

संदिग्ध उमर उन नबी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा का रहने वाला है. वह फरीदाबाद की अल फलाह यूनिवर्सिटी में फैकल्टी था. संदिग्ध उमर को हिरासत में लिया जा चुका है. वहीं, पुलवामा में उसके परिवार के कुछ सदस्यों को भी कस्टडी में लिया गया है.

घर पर मौजूद उमर की भाभी ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैंने उसे घर (उमर को) आने के लिए कहा था और उसने जवाब दिया कि वह दो या तीन दिन में आ जाएगा. मैंने जोर दिया कि वह अगले दिन आए, लेकिन उसने कहा कि वह दो या तीन दिन में आएगा. उसने हमें पहले ही बता दिया था कि उसकी परीक्षाएं हैं और उसने कहा था कि उसे परेशान न किया जाए, क्योंकि वह पढ़ाई करने के लिए लाइब्रेरी जा रहा है. हमने कहा कि ठीक है.”

आप मुझे ज्यादा तंग मत करना

मुजम्मिला ने बताया कि उन्होंने उमर को फोन नहीं किया था, क्योंकि हमें पता था कि वह पढ़ाई करता है. उमर की भाभी ने कहा, “शुक्रवार को उमर ने फोन किया था और कहा था कि आप मुझे ज्यादा तंग मत करना. मैं यहीं से फोन किया करूंगा. उसने जुमे के दिन परिवार के लोगों का हालचाल पूछा. उसने मेरे साथ बात की, तो मैंने उससे कहा था कि घर आ जाओ, घर क्यों नहीं आ रहे हो. उसने कहा था कि वह दो-तीन दिन में आ जाएगा. उसने सिर्फ यही बोला था. यह सब बातें उसने बेफिक्र होकर बोलीं थीं.”

उमर की भाभी मुजम्मिला ने कहा कि उमर इस तरह का इंसान नहीं था. मुझे जितना उसके बारे में पता था, वह बताया है. इस मामले में और ज्यादा नहीं बता सकते हैं.

पेशे से डॉक्टर उमर उन नबी कथित तौर पर उस कार में बैठा था, जो दिल्ली में लाल किले के नजदीक ब्लास्ट हुई. सीसीटीवी फुटेज में उमर को कार चलाते हुए देखा गया. आशंकाएं हैं कि वह फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल से भी जुड़ा था. फिलहाल, जांच एजेंसियां फरीदाबाद के आतंकी मॉड्यूल के पर्दाफाश और उसके बाद दिल्ली ब्लास्ट की हर एंगल से जांच कर रही हैं.


ये भी पढ़ें: दिल्ली ब्लास्ट का ‘डॉक्टर डेथ’! कौन है संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर? पुलवामा से फरीदाबाद तक कनेक्शन


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

गुजरात के सीएम से देश के प्रधान तक; नरेंद्र मोदी के संवैधानिक प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे, सीएम योगी ने दी बधाई

PM Modi 25 Years: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र…

30 minutes ago

मेघनाद साहा: भारतीय खगोल विज्ञान के महानायक

Meghnad Saha: मेघनाद साहा को सबसे बड़े खगोल विज्ञानी के रूप में जाना जाता है.…

45 minutes ago

अगले 7 घंटे तगड़ा कहर ढाएगा मौसम…! 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 7 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और…

49 minutes ago

धधक उठा फ्रांस! पेरिस से ल्यों तक बवाल, सड़कों पर उतरे लाखों छात्र

France Student Protests: फ्रांस में स्कूलों में सुधार सहित कई मांगों को लेकर शुरू हुआ…

54 minutes ago

लगातार क्यों कांप रही भारत की धरती? उत्तराखंड से Delhi-NCR तक हड़कंप के बाद अरुणाचल में आधी रात भूचाल

उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता के भूकंप के बाद Delhi-NCR तक झटके महसूस हुए,…

2 hours ago

Aaj Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण द्वादशी और मघा नक्षत्र का दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

Aaj Ka Panchang: 7 अक्टूबर 2026, बुधवार को आश्विन कृष्ण द्वादशी तिथि रात 11:17 बजे…

2 hours ago