Bharat Express DD Free Dish

स्‍वर्गीय राजेश राय को श्रद्धांजलि: गाज़ीपुर के शेरपुर कला में भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय, आचार्य पवन त्रिपाठी और भाजपा प्रवक्‍ता प्रेम शुक्‍ला ने दी पुष्‍पांजलि

स्व. राजेश राय की तेरहवीं पर CMD उपेन्द्र राय, आचार्य पवन त्रिपाठी एवं BJP प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने पुष्पांजलि दी. गाज़ीपुर के गांव शेरपुर कला वासियों ने उनके परिजनों के साथ शोक संवेदनाएं जताईं. समाजसेवी राजेश राय का 25 अक्‍टूबर को दिल्ली में निधन हुआ था.

Tribute to Rajesh Rai

Tribute to Rajesh Rai: भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय के स्‍वर्गवास पर उनके पैतृक गांव शेरपुर कला (मोहम्मदाबाद, गाज़ीपुर) में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. समाजसेवी राजेश राय का कुछ दिन पहले दिल्‍ली में निधन हो गया था, आज उनकी तेरहवीं है.

स्‍वर्गीय राजेश राय की तेरहवीं पर कई राजनेता, पत्रकारों और लेखकों ने शोक संवेदनाएं जाहिर कीं. भारतीय जनता पार्टी के स्‍पोक्‍सपर्सन प्रेम शुक्‍ला और मुंबई सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने पुष्‍प अर्पित कर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी.

इस दौरान भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क के सीएमडी एवं एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय, भारत एक्‍सप्रेस के सीईओ वरुण कोहली एवं ग्रुप के अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी उपस्थित थे. गांव के अनेक वरिष्‍ठजनों ने भी स्‍वर्गीय राजेश राय के निधन पर शोक व्‍यक्‍त किया.

upendrra-rai-brother-rajesh-rai

स्वर्गीय राजेश राय मूलत: गाज़ीपुर जिले की मोहम्मदाबाद तहसील के शेरपुर कला गांव के निवासी थे. वे लंबे समय तक अपने पैतृक गांव में रहे थे और समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे. सरलता और उदार व्यक्तित्व के कारण वे समाज में बेहद लोकप्रिय थे. उनका सहारा इंडिया परिवार से भी लंबा जुड़ाव रहा. उन्होंने जीवन भर सामाजिक सहयोग और ग्रामीण समाज के उत्थान के लिए कार्य किया, जिससे उनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता था. उनके असामयिक निधन पर देशभर के वरिष्ठ पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया.

⊆भावपूर्ण श्रद्धांजलि⊇


CMD Upendra Rai's Elder Brother Rajesh Rai

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय ने दिवंगत भाई राजेश राय को नम आंखों से दी अंतिम विदाई

यह भी पढ़िए: कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कुमारी सैलजा ने स्वर्गीय राजेश राय को अर्पित की श्रद्धांजलि

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस परिवार में शोक: CMD उपेंद्र राय के बड़े भाई राजेश राय का स्वर्गवास, 27 अक्टूबर को हुआ अंतिम संस्कार

यह भी पढ़िए: भारत एक्सप्रेस के CMD उपेन्द्र राय ने अजित राय को दी श्रद्धांजलि, बक्सर में हुआ अंतिम संस्कार



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read