Categories: देश

एक युग का अंत: रतन टाटा के निधन पर केंद्रीय मंत्रियों ने जताया दुख

Ratan Tata Demise: प्रमुख केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी वैष्णव, एस. जयशंकर और हरदीप सिंह पुरी ने गुरुवार सुबह कारोबारी रतन टाटा के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की. टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन टाटा का बुधवार देर रात ब्रीच कैंडी अस्पताल में उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे.

एक असाधारण राष्ट्र-निर्माता: वैष्णव

सूचना एवं प्रसारण मंत्री वैष्णव ने एक्स पोस्ट में कहा, “एक दूरदर्शी कारोबारी नेता, एक असाधारण राष्ट्र-निर्माता और एक असाधारण इंसान रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ. उद्योग, समाज और मानवता के लिए उनके योगदान ने एक अमिट विरासत छोड़ी है. उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति हार्दिक संवेदना. ओम शांति.”

वह मार्च 1991 से 28 दिसंबर 2012 तक टाटा समूह के अध्यक्ष रहे. उसके बाद 2016-2017 तक एक बार फिर उन्होंने समूह की कमान संभाली. उसके बाद से वह समूह के मानद चेयरमैन की भूमिका में रहे थे.

उनका जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था. उन्होंने अपने कार्यकाल में टाटा समूह को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया और उदारीकरण के दौर में समूह को उसके हिसाब से ढाला. व्यवहार में जितने सौम्य थे उतने ही बिजनेस मामलों को लेकर काफी सख्त भी थे.

एक युग का अंत: विदेश मंत्री जयशंकर

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि रतन टाटा का निधन “एक युग का अंत” है. उन्होंने कहा, “वे भारतीय उद्योग के आधुनिकीकरण से गहराई से जुड़े थे. और इससे भी अधिक इसके वैश्वीकरण से. मुझे कई अवसरों पर उनसे बातचीत करने का सौभाग्य मिला. और उनकी दूरदर्शिता और विजन से लाभ हुआ. देश दुखी है और मैं इस दुख में देशवासियों संग शामिल हूं. ओम शांति.”

पेट्रोलियम मंत्री पुरी ने कहा कि हमारे समय के सबसे बेहतरीन और सबसे बड़े व्यापारिक दिग्गजों में से एक के निधन से बहुत दुखी हैं, जिन्होंने टाटा समूह को 100 बिलियन डॉलर के वैश्विक समूह में बदलते हुए नैतिक व्यावसायिक प्रथाओं का प्रतीक बनाया. ”

मंत्री पुरी ने एक्स पोस्ट आगे लिखा, उनकी अद्वितीय सादगी और परोपकार और समाज के विकास के प्रति समर्पण ने लाखों लोगों के जीवन को छुआ. वे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे कारणों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे थे. उनकी विरासत जीवित रहेगी और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करेगी. उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना.

आईएएनएस

Recent Posts

सीएम नायब सैनी समेत हरियाणा बीजेपी के 48 विधायक पीएम मोदी से मिलेंगे, जानिए क्या है एजेंडा?

PM Modi Haryana BJP Meeting: हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता…

9 minutes ago

‘वैश्विक मंच पर गूंज रही भारत की संस्कृति!’ PM मोदी ने बताया गजेंद्र शेखावत के काम का सीक्रेट, तावड़े बोले- जय हो

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर भाजपा सांसद विनोद तावड़े…

26 minutes ago

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

43 minutes ago

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन…

1 hour ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

2 hours ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

2 hours ago