रतन टाटा.
Ratan Tata Net Worth: देश के बड़े बिजनेसमैन और अरबपति रतन टाटा का बुधवार (9 अक्टूबर) देर शाम निधन हो गया. उन्हें स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते मुंबई की एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. इससे पहले बीते 7 अक्टूबर को भी अस्पताल ले जा जाया गया था. तब उन्होंने खुद एक बयान जारी कर बताया था कि उनकी तबीयत ठीक है. लेकिन, 9 अक्टूबर को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया. चलिए, अब जानते हैं कि रतन टाटा अपने कितनी संपत्ति छोड़ गए और उनके पास कितनी संपत्ति थी.
रतन टाटा की गिनती दुनिया के सबसे सफल बिजनेसमैन में की जाती है. उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने ना केवल देश में बल्कि पूरी दुनिया में डंका बजाया. रतन टाटा ने 1991 में ग्रुप की कमान अपने हाथ में ली और 2012 तक वे कंपनी के चेयरमैन रहे.
रतन टाटा ग्रुप का कारोबार पूरी दुनिया में फैला हुआ है. घर की रसोई से लेकर आसमान में हवाई जहाज तक ये नाम मौजूद है. टाटा ग्रुप की 100 से अधिक लिस्टेड और अनलिस्टेड कंपनियां हैं. इनका कुल कारोबार करीब 300 अरब डॉलर का है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिवंगत रतन टाटा अपने पीछे करीब 38000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं.
रतन टाटा के दुनिया में फैले कारोबार को देखकर उनकी संपत्ति का ये आंकड़ा कम लग सकता है. इसके पीछे की मुख्य वजह ये है कि उनकी कमाई का एक बड़ा हिस्सा दान में जाता था. रतन टाटा अपनी दरियादिली के लिए देश ही नहीं बल्कि दुनिया में जाने जाते थे. इतना ही नहीं, वह देश के टॉप दानकर्ताओं में शुमार थे.
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…
Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…