देश

Covid New Variant JN.1: केरल में कोरोना के नए वेरिएंट की एंट्री, दो लोगों की कोविड से हुई मौत, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की तैयारियां

Covid New Variant JN.1: देश में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने पैर पसारना शुरू कर दिया है, जिससे लोगों में दहशत फैलने लगी है. केरल में कोविड से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया है. कोरोना से मौत होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने वायरस को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है. इसके अलावा केरल के पड़ोसी राज्य कर्नाटक और तमिलनाडु की सरकार भी अलर्ट हो गई है. कोरोना से निपटने के लिए अस्पतालों में तैयारियों को तेज कर दिया गया है.

नए सब वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन

केरल में कोविड के नए सब वेरिएंट JN.1 की पुष्टि हुई है. 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम जिले के काराकुलम से RT PCR पॉजिटिव सैंपल्स में सब वेरिएंट के बारे में पता चला था. 79 वर्षीय महिला के नमूना की 18 नवंबर को आरटी-पीसीआर जांच की गई थी, जो संक्रमित पाया गया. महिला में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारियों के लक्षण थे, पहले भी उसे कोरोना वायरस ने चपेट में लिया था. जिससे महिला उबर चुकी थी.

दो  लोगों की हुई मौत

वहीं केरल में मरने वाले दोनों लोगों को लेकर द हिंदू में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, मरने वालों में कोझिकोड जिले के वट्टोली के 77 वर्षीय कलियाट्टुपरमबथ कुमारन और कन्नूर जिले के पनूर के 82 वर्षीय पलक्कंडी अब्दुल्ला शामिल हैं. शुक्रवार को कुमारन की मौत के बाद एक लैब में जांच के बाद पुष्टि हुई थी कि उनकी मौत कोविड की वजह से हुई है. वहीं शनिवार को कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में खांसी और सांस लेने में दिक्कत होने के बाद इलाज चल रहा था. जहां उसकी मौत हो गई.

यह भी पढ़िए: “मोदी की गारंटी वाली गाड़ी, देश के हर…”, ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ के लाभार्थियों से पीएम मोदी ने की बातचीत

इस देश में हुई थी सब वेरिएंट की पहचान

कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन.1 की पहचान सबसे पहले यूरोपीय देश लक्जमबर्ग में हुई थी. इसी के बाद अन्य देशों में फैलना शुरू हुआ था. ये सब वेरिएंट पिरोलो वेरिएंच BA.2.86 से जुड़ा हुआ है. इशकी सबसे ज्यादा खूबी इसके म्यूटेशन में छिपी हुई है. खासतौर पर स्पाइक प्रोटीन में काफी म्यूटेशन होता है. इसी वजह से इंसानों के शरीर के लिए खतरनाक बताया जा रहा है.

भारत में कोविड के एक्टिव मामले 1492 हो गए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत में कोविड के एक्टिव मामले 1492 हो गए हैं. जिसमें 339 नए मामलों का इजाफा हुआ है. अब तक मरने वालों का आंकड़ा 5,33,311 पर पहुंच गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

9 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

20 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

58 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago