क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
विंटर में अस्थमा का ऐसे रखें ख्याल
Asthma In Winter: मौसम बदल रहा है और मौसम बदलने के साथ ही अब सुबह-शाम की ठंड के साथ बढ़ रही है अस्थमा पेशेंट की परेशानी. अस्थमा एक सांस से जुड़ी परेशानी है जिसमें मरीज की सांस की नली में सूजन पैदा हो जाता है जिससे मरीज को सांस लेने में तकलीफ होती है साथ ही मरीज को खांसी की समस्या भी होती है.
सांस की नली में ये रुकावट सूजन, हवा, प्रदूषण और कफ से होती है जो सर्दी के समय बढ़ जाती है. अस्थमा को कोई स्थायी इलाज नही है. अगर आप भी अस्थमा के मरीज है और इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको कुछ खास टिप्स का ध्यान रखना होगा जिसके जरिए इसे कंट्रोल में रखा जा सकता है.
ठंड और प्रदूषण के अलावा घर के अंदर पाए जाने वाली कुछ चीजों और इंडोर पोल्यूशन के कारण भी अस्थमा के मरीजों की समस्याएं बढ़ सकती हैं. इतना ही नहीं घर मं जमा धूल, कॉक्रोच, जानवरों के शरीर से गिरने वाला डैंड्रफ और उनके बालों के अलावा कई कारणों से भी अस्थमा के लक्षण बढ़ सकते हैं. इसीलिए, घर के अंदर रहने वाले लोगों को भी कई तरह की सावधानियां बरतने की सलाह दी जाती है ताकी अस्थमा मरीजों को किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े. सर्दियों में अस्थमा मरीजों को कई बातों का ध्यान रखना चाहिए ताकि उनकी समस्याएं तेजी सा न बढ़ें. तो आइए जानते हैं आप इस खतरनाक स्थिति से बचने के लिए कौन-कौन से कदम उठा सकते हैं.
धूम्रपान अस्थामा की समस्या को और ज्यादा बढ़ाता है, धूम्रपान करने से गले में कफ जमा होती है जो अस्थमा के मरीजों को और ज्यादा परेशान कर सकती है इसलिए अस्थमा के मरीजों को वैसे ही धूम्रपान से दूरी बना लेना चाहिए.
प्रदूषण की वजह से अस्थमा के मरीजों को कई परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि ऐसी स्थिती में बाहर निकलना संभव नहीं, इसलिए अस्थमा के पेशेंट जितना हो सके बाहर निकले से बचें. अगर बाइचांस आपको किसी काम से बाहर निकलना भी पड़े तो आप मास्क पहनकर ही बाहर निकलें.
ये भी पढ़ें:सर्दी में रखना चाहते हैं स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी, रात को सोते समय इन चीजों से करें मसाज
घर की सफाई के साथ-साथ चादर की सफाई भी जरूरी करें. अगर आपको अस्थमा अटैक से बचना है तो आप हर हफ्ते चादर को धोने की आदत डालें. अगर आपको अस्थमा नहीं है तो भी चादर और तकिए के कवर को हर हफ्ते धोएं. इन्हें धोने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल जरूर करें.
जो लोग अस्थमा की परेशानी से जूझ रहे है, उनके लिए परफ्यूम या फिर कोई एयर फ्रेशनर जैसी स्ट्रॉन्ग फ्रेगरेंस वाली चीजें अस्थमा अटैक के लिए खतरा पैदा कर सकती हैं.
रात को सोते समय आपात स्थिति से निपटने के लिए आप अपने पास हमेशा इनहेलर रखें. अगर आपको किसी जरूरी काम के लिए घर से बाहर जाना पड़ रहा है तो हमेशा आपके पास इनहेलर होना चाहिए.
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…