देश

Etawah: घर में अकेली युवती को पाकर बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म का प्रयास, नाकामयाब होने पर युवती को रेती मारकर किया घायल

-शिवांग तिमोरी

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां थाना शहर कोतवाली इलाके में रहने वाली युवती ने बुजुर्ग पर दुष्कर्म करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. दुष्कर्म करने में नाकामयाब होने पर बुजुर्ग ने रेती मारकर युवती को घायल कर दिया है. फिलहाल इस पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है कि युवती अपने दूसरे घर पर कपड़ा धुलने गई हुई थी. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला बुजुर्ग युवती को अकेला पाकर घर में घुस गया और युवती के साथ जबरदस्ती करने लगा. युवती ने विरोध किया और बुजुर्ग को धक्का देकर भागने की कोशिश की. तभी बुजुर्ग ने उस पर जानलेवा हमला बोल दिया और पास में रखी रेती से उसको बुरी तरह से घायल कर दिया.

युवती अस्पताल में भर्ती

घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन-फानन में परिजन युवती को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां पर युवती का डॉक्टर की देखरेख में इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि रेती से हमला होने के कारण युवती को गम्भीर चोटें आई हैं.

ये भी पढ़ें- Meerut: दुष्कर्म के प्रयास में सफल न होने पर फूंक दिया पीड़िता का घर, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता की आपबीती

पीड़िता ने बताया, “मैं घर पर अकेली काम कर रही थी और घर का दरवाजा खुला हुआ था. तभी पड़ोस के रहने वाले बुजुर्ग हमारे पास आए और हम से पास में बैठने के लिए बोला और जब हम ने मना किया तो मेरा हाथ पकड़ लिया और मुझे बेड पर गिरा दिया. जब मैंने भागने का प्रयास किया तो मेरे शरीर पर रेती मार कर घायल कर दिया.”  इस मामले में पीड़ित युवती की बहन का कहना कि मेरी बहन दूसरे वाले घर पर कार्य करने के लिए गई हुई थी, तभी पास के रहने वाले बुजुर्ग ने युवती पर हमला बोल दिया.

 

मामले में एसपी संजय कुमार का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा, “अभी कोतवाली पुलिस द्वारा जानकारी मिली है. एक युवती जिसके साथ पड़ोस के रहने वाले बुजुर्ग ने मारपीट व छेड़छाड़ की, जिसकी शिकायत आई है. इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है. फिलहाल जांच के बाद ही मामले में कुछ कहा जा सकता है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में बुजुर्ग दोषी होंगे तो उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

4 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

5 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

5 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

5 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

5 hours ago