देश

UP News: यूपी के अस्पतालों में लगेंगी अत्याधुनिक मशीनें, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए ये निर्देश

UP News: यूपी में स्वास्थ्य विभाग का सिस्टम दुरुस्त किया जा रहा है. प्रदेश के विभिन्न जिला अस्पतालों में अत्याधुनिक मशीनों को स्थापित किया जाएगा. इनकी स्थापना को लेकर हरी झंडी मिल गई है. अगले दो माह में यह कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी. इस सम्बंध में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) का कहना है कि मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. इसी के साथ उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि गांव-गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं जनता को पहुंचे. इसके लिए अस्पतालों को अत्याधुनिक मशीनों से लैस किया जा रहा है.

इन जगहों के अस्पतालों को बनाया जाएगा अत्याधुनिक

मीडिया को जानकारी देते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि, 100 बेड वाला अस्पताल (छिबरामऊ), कन्नौज, कैंट बोर्ड अस्पताल (लखनऊ), मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर, शामली, अलीगढ़, अमरोहा., छिछोली (औरैया), बागपत, बलरामपुर, बांदा, चकिया (चंदौली), चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर जिला अस्पताल में पोर्टेबिल अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी. वहीं, सहारनपुर, अलीगढ़, अमरोहा, औरैया, अयोध्या, बागपत, बलरामपुर, बांदा, चित्रकूट, सिविल अस्पताल (फर्रुखाबाद), हाथरस, कन्नौज, कानपुर देहात, कासगंज, कुशीनगर, कैंट अस्पताल (लखनऊ), महोबा, मैनपुरी, मऊ, संतकबीर नगर, शामली के जिला अस्पतालों में पोर्टेबिल डिजीटल रेडियोग्राफी मशीनों को स्थापित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Manipur Video: पुलिस ने महिलाओं को किया भीड़ के हवाले, एक का दिनदहाड़े गैंगरेप, निर्वस्त्र घुमाया, पिता और भाई को मार डाला- दिल चीर देगी पीड़िता की आपबीती

उन्होंने आगे बताया कि इस संबंध में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. डिप्टी सीएम का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों को निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. इसी के साथ उन्होंने बताया कि मरीजों की देख-रेख में किसी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी. साथ ही कहा कि जहां भी किसी तरह की शिकायत सामने आएंगी, दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि सरकार के लिए जनता का स्वास्थ्य और सेहत पहली प्राथमिकता है. इसीलिए अस्पतालों को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है ताकि गांव-गांव व कस्बे-कस्बे में जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सके.

-भारत एक्सप्रेस

Awanish Kumar

Recent Posts

समुद्र मंथन से लक्ष्मी जी से पहले प्रकट हुई थीं अलक्ष्मी, दरवाजे के बाहर दीपक रखने की पौराणिक कथा और महत्व

Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…

42 minutes ago

भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय की मेजबानी में सजी ‘स्वर्णिम संध्या’; राजनीति, प्रशासन और आध्यात्म जगत की दिग्गज हस्तियां हुईं शामिल

भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…

6 hours ago

बीकानेर की अनोखी परंपरा, दिवाली पर उर्दू रामायण का पाठ, श्रीराम के संदेश से फैलता है भाईचारा

बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…

7 hours ago

दियरा घाट पर 2100 दीपों से जगमगाई आदि गंगा गोमती, भगवान राम के प्रथम दीपदान की परंपरा को किया जीवंत

Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…

7 hours ago

अमृतसर के गांव में दिनदहाड़े खूनी हमला, 100 से 150 हथियारबंद लोगों ने घेरा घर, फायरिंग में युवक घायल

अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…

7 hours ago