देश

Etawah: 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ी महिला ठेकेदार, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, 80 लाख का भुगतान न होने का लगाया आरोप

Etawah: उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में एक महिला ठेकेदार ने 100 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़कर इतना जमकर हंगामा काटा कि पुलिस-प्रशासन से हाथ-पांव फूल गए. एक कंपनी द्वारा 80 लाख रुपए का भुगतान ना होने के कारण नाराज महिला ठेकेदार ने ये कदम उठाया. वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनी इस टंकी पर आत्महत्या करने के उद्देश्य से चढ़ गई. महिला ठेकेदार के इस कदम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों सहित तीमारदारों में भी खलबली मच गई. वहीं सूचना मिलते ही मौके पर एसपी सिटी, उप जिलाअधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुच गए.

पुलिस-प्रशासन द्वारा बहुत समझाने के करीब 3 घंटे बाद महिला पानी की टंकी से नीचे उतरी. इस दौरान उसे समझाने के लिए एसडीएम, सीओ को भी टंकी पर चढ़ना पड़ा. उन्होंने जब महिला ठेकेदार की समस्या को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाया, उसके बाद ही महिला ठेकेदार पानी की टंकी से नीचे उतरी और उसी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

ये भी पढ़ें- Mainpuri: “फूलन देवी के साथ जो अपमान हुआ था, सोचिए उसकी खाई आज भी नहीं पट पाई है…”, मणिपुर घटना पर बोले सपा प्रमुख अखिलेश यादव

जानें क्या है पूरा मामला?

पूरा ही मामला इटावा जनपद के जसवंतनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है, जहां पर महिला ठेकेदार अनीता यादव निवासी ग्राम शाहजहांपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनी 100 फुट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई और वहां से कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास करने लगी. यह देखकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारी सहित तीमारदारों के हाथ पांव फूल गए और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी द्वारा उप जिलाधिकारी सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी को सूचना दी गई, जिसके बाद कुछ ही देर में एसपी सिटी कपिल देव सिंह, उप जिलाधिकारी कौशल किशोर व पुलिस क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान सुरक्षा की दृष्टि से दमकल कर्मी सहित भारी पुलिस बल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए और महिला ठेकेदार को पानी की टंकी से नीचे उतारने का प्रयास शुरू कर दिया. महिला ठेकेदार का हाई वोल्टेज ड्रामा लगभग 3 घंटे तक चलता रहा, जिसके बाद एसडीएम व सीओ द्वारा खुद पानी की टंकी पर चढ़कर महिला ठेकेदार अनीता देवी की समस्याओ को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिलाया. तब जाकर कही महिला ठेकेदार मानी और पानी की टंकी से नीचे उतरी.

महिला ने ये लगाए आरोप

बता दें कि महिला ठेकेदार अनीता देवी का आरोप है कि सन 2019 में एक कंपनी के साथ उनकी कंपनी ने जसवंत नगर क्षेत्र में ही एक हाईवे का निर्माण किया था. तब से लेकर अभी तक कंपनी द्वारा मेरी कंपनी का 80 लाख रुपए का भुगतान नहीं किया गया. इस मामले को लेकर वह कई बार अधिकारियों से गुहार लगा चुकी हैं लेकिन किसी ने भी उनकी नहीं सुनी. इसी वजह से उनको यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा.

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

14 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

28 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

33 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

34 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

45 minutes ago