देश

अनिल देशमुख को फडणवीस की चेतावनी, बोले- मेरे खिलाफ झूठे आरोप लगाए तो सार्वजनिक कर दूंगा ऑडियो टेप

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने, जिनके पास गृह मंत्रालय भी है, बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) के नेता अनिल देशमुख को चेतावनी दी कि अगर देशमुख उनके खिलाफ झूठे आरोप लगाते हैं तो वह भी चुप नहीं बैठेंगे.

फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जब फूट से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कुछ नेताओं ने “मुझे उनके बारे में कुछ ऑडियो टेप दिए हैं, जिसमें वह शरद पवार, उद्धव ठाकरे और सचिन वाजे के बारे में बात कर रहे हैं”.

ऑडियो टेप जारी करने की दी चेतावनी

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि देशमुख उनके खिलाफ “झूठे आरोप” लगाना जारी रखते हैं, तो वह उस ऑडियो टेप को सार्वजनिक कर देंगे. इससे पहले देशमुख ने दावा किया था कि फडणवीस ने अतीत में किसी को भेजकर उन्हें उद्धव ठाकरे, आदित्य ठाकरे, अजित पवार और अनिल परब के खिलाफ आरोप लगाने के लिए कहा था.

यह भी पढ़ें- “दांव पर लगा है अमेरिका का भविष्य”, बाइडेन बोले- अमेरिका में राजा और तानाशाह शासन नहीं करते

फडणवीस ने कहा कि देशमुख ने पहले भी उनके खिलाफ आरोप लगाए थे, लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया क्योंकि वह इस तरह की राजनीति नहीं करते हैं. उन्होंने कहा, “अगर कोई मुझे फिर से निशाना बनाता है, तो मैं उन्हें कभी नहीं छोड़ूंगा.” उन्होंने कहा कि देशमुख के खिलाफ आरोप भाजपा सरकार के दौरान नहीं बल्कि महा विकास अघाड़ी शासन के दौरान लगाए गए थे.

100 करोड़ की वसूली का लगा आरोप

अनिल देशमुख फिलहाल 100 करोड़ रुपये की जबरन वसूली के मामले में जमानत पर हैं. फडणवीस ने कहा, “अगर कोई झूठे आरोप लगाकर कोई कहानी गढ़ रहा है, तो उसे पता होना चाहिए कि मैं बिना सबूत के कभी कुछ नहीं बोलता.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म रेटिंग में बड़ा सुधार: CARE Ratings से मिली अब तक की सबसे हाई ‘CARE AA’ रेटिंग

Adani Enterprises Credit Rating: CareEdge ने अडानी एंटरप्राइजेज की लॉन्ग-टर्म क्रेडिट रेटिंग बढ़ाकर CARE AA…

34 minutes ago

डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट और विदेश यात्रा! सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगी रिपोर्ट, बनाई जाएगी खास कमेटी

सुप्रीम कोर्ट ने दवा कंपनियों द्वारा डॉक्टरों को महंगे गिफ्ट, विदेश यात्राएं, कैश और अन्य…

43 minutes ago

‘थप्पड़, छीना फोन और फिर…’: मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ हाईकोर्ट सख्त, दिल्ली पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ एक आम आदमी पार्टी…

49 minutes ago

सऊदी के समर में PAK एयरफोर्स की एंट्री: क्या यमन के दलदल और गृहयुद्ध में फंसने जा रहा है पाकिस्तान?

Saudi-Yemen War Pak Entry: सऊदी अरब के समर्थन में पाकिस्तान ने यमन के हूती विद्रोहियों…

59 minutes ago

‘उतनी ही लकड़ी लगनी है, मेरी लकड़ी जमा है…’, नाना पाटेकर ने हंसते-हंसते समझा दिया था जिंदगी का फलसफा

Nana Patekar: नाना पाटेकर की सबसे बड़ी खासियत यही थी कि उन्होंने कभी जिंदगी को…

1 hour ago