Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

शंभू बाॅर्डर पर जान गंवाने वाले शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ देगी, सीएम मान का बड़ा ऐलान

Farmer Protest Update Shubhakaran: हरियाणा में किसान आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले शुभकरण के परिवार को पंजाब की मान सरकार ने 1 करोड़ रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है.

Farmer Protest Update Shubhakaran

शंभू बाॅर्डर पर मारा गया किसान शुभकरण.

Farmer Protest Update Shubhakaran: दिल्ली कूच को लेकर पिछले 10 दिनों हरियाणा के शंभू बाॅर्डर पर डटे किसानों के बीच पंजाब की भगवंत मान सरकार ने बड़ा ऐलान किया है. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ऐलान किया है कि वह किसान आंदोलन के दौरान मारे गए किसान शुभकरण के परिवार को 1 करोड़ रुपए का मुआवजा देंगे. इसके साथ ही मृतक किसान की बहन को सरकारी नौकरी भी सरकार देगी.

सीएम भगवंत मान ने स्वयं सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि मारे गए किसान शुभकरण के परिवार को पंजाब सरकार 1 करोड़ की मुआवजा राशि देगी. इसके साथ शुभकरण की बहन को पंजाब सरकार की ओर से सरकारी नौकरी दी जाएगी. वहीं दोषियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. हम हमारा फर्ज निभा रहे हैं.

21 फरवरी को हुई थी मौत

बता दें कि एमएसपी समेत एक दर्जन मांगों को लेकर किसान पिछले 10 दिनों से शंभू बाॅर्डर पर डेरा जमाकर बैठे हैं. 21 फरवरी को पुलिस से झड़प के दौरान शंभू बाॅर्डर पर 21 साल के किसान शुभकरण की मौत हो गई. इसके बाद से दिल्ली कूच को स्थगित कर दिया है. वहीं किसान आज काला दिवस मना रहे हैं. गौरतलब है कि अब इस आंदोलन में 3 किसानों और 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital